फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश के खिलाफ मैदान में उतरे 'जुबली स्टार', फिल्मों से राजनीति में 'निरहुआ' ने ऐसे मारी एंट्री

Thu, 04 Apr 2019 09:56 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 04 Apr 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
BJP candiadate Dinesh lal yadav Nirahua profile loksabha election 2019

भोजपुरी गायक से अभिनेता बने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने लोकसभा चुनाव 2019 में अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक छोटे से गांव टंडवा में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का जन्म 2 फरवरी 1979 में हुआ था। भोजपुरी गायकी से लेकर फिल्मों तक का सफर काफी संघर्ष भरा रहा है। जानें आगे की स्लाइड्स में...

BJP candiadate Dinesh lal yadav Nirahua profile loksabha election 2019

दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का बचपन कोलकाता के बेलघोरिया में बीता है। 'निरहुआ' के पिता स्व. कुमार यादव कोलकाता में कम पैसों में घर चलाते थे। इसी संघर्षों के बीच 'निरहुआ' ने अपनी पढ़ाई कोलकाता से पूरी की। इसके बाद अपने चचेरे भाई बिरहा सम्राट विजय लाल यादव और प्यारे लाल यादव (कवि जी) के साथ मिलकर भोजपुरी गीतों की दुनिया में कदम रखा। 

BJP candiadate Dinesh lal yadav Nirahua profile loksabha election 2019

2004 में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का पहला भोजपुरी गीतों का एक एलबम रिलीज हुआ था, जिसका नाम था 'निरहुआ सटल रहे'। उस वक्त दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के गीतों ने भोजपुरी गीतों की दुनिया में एक नई इबारत लिख दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP candiadate Dinesh lal yadav Nirahua profile loksabha election 2019

2008 में बतौर मुख्य किरदार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की पहली फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' ने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इसके बाद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी। जिसमें निरहुआ हिंदुस्तानी के तीन स्वीकल शामिल हैं। साथ ही पटना से पाकिस्तान, बम-बम बोल रहा है, काशी और बॉर्डर जैसी हिट फिल्में की। 

विज्ञापन
BJP candiadate Dinesh lal yadav Nirahua profile loksabha election 2019
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। 'निरहुआ' को 'जुबली स्टार' के नाम से भी फिल्म इंडस्ट्री में जाना जाता है। दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' 2012 में बिग बॉस के सीजन छह में भी हिस्सा ले चुके हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed