यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) को लखनऊ एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad university) जाने से रोक दिया गया। इससे पूरे प्रदेश में जगह-जगह सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला भी फूंक रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं के साथ बसपा कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए हैं। सपाजनों का प्रदर्शन देखें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 11
सपाजन
- फोटो : amar ujala
प्रदेश के हर जिले में सपाजन सड़क पर उतर आए हैं। इसी क्रम में सोनभद्र के राबर्ट्सगंज बढौली चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। वहीं, चंदौली में अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) की गिरफ्तारी के बाद सपाजन मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर बैठ गए।
3 of 11
सपाजन
- फोटो : amar ujala
जौनपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर के सड़क जाम कर लिया। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मिर्जापुर में अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) की गिरफ्तारी के विरोध में सपाजनों ने भरूहना चौराहे पर जाम लगाया। भदोही में भी सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर जाम लगाया।
4 of 11
सपाजन
- फोटो : amar ujala
मऊ जिले में सपाजनों ने बालनिकेतन चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi adityanath) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) का पुतला फूंक कर सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही लोकतंत्र और तानाशाही के विरोध में कलेक्ट्रट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु को सौंपा। आजमगढ़ में सपा और बसपा दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
5 of 11
सपाजन
- फोटो : amar ujala
वहीं, वाराणसी में मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक हुई। कलेक्ट्रेट के अंदर डीएम पोर्टिको पर सपाजनों प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi adityanath) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) के खिलाफ लगाए नारे लगाए। साथ ही लंका रोड पर सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi adityanath) के पोस्टर पर कालिख पोत दी।