फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'वंदे भारत एक्सप्रेस' का किराया शताब्दी से महंगा, वाराणसी से दिल्ली जाने में खर्च होंगे इतने रुपये

Fri, 15 Feb 2019 10:23 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 15 Feb 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Express expensive than shatabdi express from varanasi to delhi
train 18 - फोटो : अमर उजाला

भारत में बनी पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस(Vande Bharat Express) बहुत जल्द आपकी सेवा के लिए तत्पर होगी। अपनी अत्याधुनिक सुविधाओं के लिए चर्चित इस ट्रेन का किराया विभाग ने तय कर दिया है। साथ ही इसमें सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक का मेन्यू और उसका दाम भी निर्धारित कर दिया गया है। 2 फरवरी को अपने ट्रायल के लिए प्रयागराज से वाराणसी पहुची वंदे भारत एक्सप्रेस(Vande Bharat Express) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) 15 फरवरी को हरी झंडी दिखाएंगे। आगे की स्लाइड्स में जानिए कि ट्रेन 18 से सफर के लिए कितने रुपये चुकाने पड़ेंगे...

Vande Bharat Express expensive than shatabdi express from varanasi to delhi
train 18 - फोटो : अमर उजाला

देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस या ट्रेन-18 में सफर के लिए आपको शताब्दी से डेढ़ गुना ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। नई दिल्ली से वाराणसी के बीच एसी चेयरकार का किराया 1,850 रुपये, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3,520 रुपये होगा। इसमें कैटरिंग सर्विस चार्ज शामिल है। लेकिन वाराणसी से दिल्ली जाने की टिकट थोड़ी सस्ती है।

Vande Bharat Express expensive than shatabdi express from varanasi to delhi
train 18 - फोटो : कुमार संजय

अधिकारियों के मुताबिक, वापसी में एसी चेयरकार के लिए 1,750 रुपये, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 3,470 रुपये चुकाने होंगे। वंदे भारत में चेयरकार का किराया समान दूरी के लिए चल रही शताब्दी एक्सप्रेस के चेयरकार की तुलना में डेढ़ गुना, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया एसी फर्स्ट क्लास सिटिंग से 1.4 गुना अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vande Bharat Express expensive than shatabdi express from varanasi to delhi

चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास में खाने के दाम भी अलग-अलग होंगे। नई दिल्ली से वाराणसी के बीच एग्जीक्यूटिव क्लास के यात्रियों को सुबह की चाय, नाश्ता और लंच के लिए 399 रुपये देने होंगे। वहीं, चेयरकार के यात्रियों को 344 रुपये चुकाने होंगे। नई दिल्ली से कानपुर और प्रयागराज तक सफर करने वाले यात्रियों को एग्जीक्यूटिव क्लास में 155 और चेयरकार में 122 रुपये खाने के लिए देने होंगे। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच एग्जीक्यूटिव क्लास के यात्रियों को 349 और चेयरकार में 288 रुपये खाने के लिए देने होंगे। उन्हें शाम में चाय, स्नैक्स और डिनर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Vande Bharat Express expensive than shatabdi express from varanasi to delhi
train-18 - फोटो : amar ujala

ट्रेन में यात्रियों के लिए खाना लेना अनिवार्य होगा, जबकि शताब्दी, राजधानी और दुरंतो जैसी ट्रेनों में यह वैकल्पिक सुविधा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन में प्रयागराज से वाराणसी तक के यात्रियों को टिकट बुक कराने के वक्त खाना लेने या नहीं लेने की सुविधा होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed