{"_id":"5a1883f64f1c1b001c8b4dbd","slug":"a-person-killed-girl-student-in-one-sided-love-at-ghazipur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानलेवा इश्क: एकतरफा मोहब्बत में युवक ने 11वीं की छात्रा को सरेराह मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा इश्क: एकतरफा मोहब्बत में युवक ने 11वीं की छात्रा को सरेराह मारा चाकू
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 25 Nov 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
archna
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया में हुए रागिनी हत्याकांड का मामला अभी सुलझा भी नहीं की गाजीपुर में भी उसी तरह की वारदात को अंजाम दे दिया गया। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने स्कूल से घर लौट रही 11वीं की छात्रा को मार डाला। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मृतक छात्रा काफी होनहार थी। इसने 10वीं में स्कूल टॉप किया था। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
archna
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल में इश्क-मोहब्बत अपराध के आंकड़े बढ़ रहे हैं। इश्क करने वाले खुद ही जीवन का फैसला लेकर घर छोड़कर फरार हो रहे हैं तो एकतरफा प्यार में कई सिरफिरे अगवा, हमला जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। मामला इश्क-मोहब्बत का हो या एकतरफा प्यार का, दोनों ही मामलों में पुलिस का सिरदर्द बढ़ रहा है। ताजा मामला गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव का है।
archna
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे एकतरफा मोहब्बत करने वाले युवक ने स्कूल से घर लौट रही 11वीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। मामले में एसपी सोमेन वर्मा ने कहा कि तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
archna
- फोटो : अमर उजाला
बहुअरा गांव के ग्रामीण और क्षेत्र के लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई। सभी पहले पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीण थाने की तरफ दौड़ पड़े, जहां पीड़ित परिवार से पुलिस पूछताछ कर रही थी। हर कोई चुपचाप एक-दूसरे को निहार रहा था। खौफ के मारे अंदर ही अंदर लोग घुट रहे थे। उनके समझ में ही नहीं आ रहा था कि आखिर बेटियां इस असुरक्षित समाज में कैसे उच्च शिक्षा और कामयाबी को हासिल कर पाएगी।
विज्ञापन
archna
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा कुमारी अर्चना को उच्च शिक्षा दिलाकर कामयाबी के शिखर तक पहुंचाने का दादा भृगु राम का सपना अधूरा रह गया। अर्चना प्रारंभ से ही पढ़ने में कुशाग्र बुद्धि की थी। वह हाईस्कूल में सभी विषयों में टॉप की थी। माता-पिता ने उसे आईएएस और आईपीएस बनाने का सपना देखा था। बेटी को कुछ बनाने के सपने उसकी हत्या के साथ ही खाक हो गए। सरेराह दिलदारनगर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में की गई छात्रा की हत्या ने जनपदवासियों को झकझोर कर रख दिया है।