Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Shivpal yadav Takes dig BJP Samajwadi Party oust power in 2027 seat sharing Congress finalized soon

गाजीपुर में शिवपाल: भाजपा पर तंज, कहा- 2027 में सत्ता से उखाड़ फेंकेगी सपा; कांग्रेस से सीटों का बंटवारा जल्द

Wed, 18 Nov 2026 11:06 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 18 Nov 2026 11:06 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे पर जल्द फैसला हो जाएगा। एसआईआर में वोट कटने के मुद्दे पर उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। बोले, ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को फायदा होगा।

विज्ञापन
Ghazipur Shivpal yadav Takes dig BJP Samajwadi Party oust power in 2027 seat sharing Congress finalized soon
गाजीपुर में शिवपाल यादव का स्वागत। - फोटो : संवाद

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह हारने जा रही है। जनता, व्यापारी और छोटे-मध्यम वर्ग के लोग महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान हैं। 2024 के चुनाव में भी समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की थी और 2027 में भी पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी जीतकर सरकार बनाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 181 सीट देने की बात नहीं है, गठबंधन और जीत महत्वपूर्ण है। जहां-जहां जीत की संभावना होगी, वहां सपा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलकर सीटों का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपाल यादव बुधवार को सपा नेता बिजाधर यादव के भाई के घर मुबारकपुर नेत गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने गंगौली ईदगाह के पास, चौराहे और एक हॉल में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार और 2027 के चुनाव को लेकर कई सवालों के जवाब दिए।

Trending Videos

राजनीतिक सवालों के दिए जवाब

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में हिंदू मतदाताओं के नाम कटने और मुस्लिम मतदाताओं के वोट 30 प्रतिशत बढ़ने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि ऐसा क्यों हुआ? इस मामले में मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए था। 

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर यह सब हो रहा है। पहले प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को इस काम में लगाया जाता था और किसी को इसकी जानकारी तक नहीं होती थी। अब दो साल से पूरे देश के अधिकारियों को लगा दिया गया है। यहां तक कि जनता को भी इस काम में लगा दिया गया है। इसके बावजूद इस तरह के सवाल उठ रहे हैं तो इसकी जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए।

ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन के सवाल पर कहा कि इससे समाजवादी पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा, बल्कि पार्टी को फायदा ही होगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि किसके इशारे पर यह गठबंधन हुआ है। वहीं, ओमप्रकाश राजभर से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसे सवाल कहां से लाते हैं।

कांग्रेस से होगी सीटों पर बातचीत

कांग्रेस को 181 सीटें देने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि 181 सीटों का सवाल नहीं है, बल्कि गठबंधन और जीत का सवाल है। जहां-जहां जीत होगी, वहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलकर सीटों का बंटवारा तय करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बटोगे तो कटोगे नारे और भाजपा के 320 सीटें जीतने के दावे पर शिवपाल ने कहा कि अखिलेश यादव कह रहे हैं कि जुड़ोगे तभी जीतोगे। भाजपा के नए नारे राधे-राधे कमल खिला दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह हारने जा रही है।

शिवपाल ने कहा कि हर व्यक्ति में भगवान राम और भगवान कृष्ण हैं। ये केवल भाजपा के नहीं, बल्कि पूरे समाज के हैं। मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के निर्माण में सहयोग के सवाल पर उन्होंने कहा कि मथुरा और काशी सबकी हैं, केवल भाजपा की नहीं। भाजपा के लोग ढोंगी हैं। 

केशव प्रसाद पर सियासी तंज

केशव प्रसाद मौर्य के अखिलेश यादव को मथुरा आने पर स्वागत करने संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि उनके स्वागत की जरूरत नहीं है। मथुरा के लोग स्वागत के लिए तैयार हैं। वहां भाजपा बुरी तरह हारेगी।

वहीं, धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान कि कथा रोकेंगे तो नमाज भी रोकनी पड़ेगी, पर उन्होंने कहा कि पूरा देश धर्मनिरपेक्ष है। सभी धर्मों के लोगों को अपने-अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है। सपा नेता आजम खां की रिहाई के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि उनके साथ उत्पीड़न हुआ है और लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्हें न्यायालय से न्याय की उम्मीद है। इस दौरान पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा, बृजभान सिंह बघेल, रविंद्र यादव, मनोज यादव, राजेश कुशवाहा, रामदरश, संजय, सोनू यादव, विश्वनाथ यादव, जयनाथ यादव और जयराम यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed