{"_id":"5a186d7e4f1c1b8b688b4b6f","slug":"inova-accident-in-jaunpur-three-person-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराने के बाद इनोवा के उड़े परखच्चे, तीन की मौत, देखिए रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराने के बाद इनोवा के उड़े परखच्चे, तीन की मौत, देखिए रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 25 Nov 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर में शुक्रवार देर रात इनोवा दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन जिंदगियां काल के गाल में समा गई जबकि दो अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। हादसा तेजरफ्तार इनोवा के पेड़ से टकराने के कारण हुआ। टक्कर के बाद इनोवा पिचक गई और सभी उसमें फंस गए। मौके पर लोग पहुंचे तो दृस्य देख उनके रोंगटे खड़े हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
accident
- फोटो : अमर उजाला
थानागद्दी-मोढ़ेला मार्ग पर असहुआ के पास मोड़ की टूटी पुलिया पर पहुंचने पर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी सड़क के किनारे शीशम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखचे उड़ गए। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से सबको बाहर निकलवाया। इस प्रयास में लगभग सवा घंटे लग गए।
accident
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो मुबंई से यहां शादी में भाग लेने आए थे। इनोवा चालक मन्नू यादव वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और सड़क के किनारे शीशम के पेड़ से टकरा गया। तेज रफ्तार के कारण टक्कर जोरदार हुई जिससे पिचकी गाड़ी में सभी सवार फंस गए। जोरदार धमाका और चीख रात्रि में दब जाती क्योंकि घटना स्थल के आसपास कोई गांव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद उसी सड़क से गुजर रहे लोगों ने उनकी मदद की। संजय यादव ने इनोवा की दशा देखी तो पुलिस को सूचना देने के बाद सबको निकालने के प्रयास में लग गए। अपने मित्रों की मदद से गाड़ी की कांच और गेट को तोड़कर अंदर तड़प रहे संतराज यादव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
हादसे की खबर लगते ही कुछ ग्रामीण बी मौके पर पहुंचे। अंधेरा ज्यादा होने के कारण वो असहज थे। मौके पर पहुंची पुलि से जेसीब मंगवाया। बड़ी मशक्कत के बाद तीन लोगों को बाहर निकाला गया जिसमें दो ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया ।