फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shamli: खुशनुमा बोली- बच्चों के जाने का दुख, मगर पति की मौत का नहीं अफसोस, अच्छा लगता था प्रेमी साबिर का साथ

Tue, 07 Oct 2025 06:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 07 Oct 2025 06:10 PM IST
सार

Father jumped into Yamuna with four children: कैराना निवासी सलमान की पत्नी खुशनुमा अपने प्रेमी साबिर के साथ चली गई। इससे आहत होकर सलमान ने चार बच्चों को लेकर यमुना में छलांग लगा दी थी। पुलिस ने खुशनुमा और साबिर को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Shamli: Khushnuma Sad about the loss of children, but not sad about the death of her husband
गिरफ्तार खुशनुमा और उसका प्रेमी साबिर। - फोटो : अमर उजाला
पत्नी के प्रेमी के साथ जाने से आहत कैराना के मोहल्ला आलकला के सलमान द्वारा अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को सलमान की पत्नी खुशनुमा और उसके प्रेमी साबिर को गिरफ्तार कर लिया।

 
Shamli: Khushnuma Sad about the loss of children, but not sad about the death of her husband
साबिर की फाइल फोटो और इंसाफ की गुहार लगाते उसके पिता। - फोटो : अमर उजाला
दो अक्तूबर को मोहल्ला खैलकला निवासी खुशनुमा अपने पति सलमान के साथ झगड़ा करने के बाद अपने प्रेमी साबिर निवासी गांव जौला के साथ चली गई थी। अगले दिन तीन अक्तूबर को साबिर ने अपने चार बच्चों के साथ यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पूर्व तीन वीडियो अपनी बहन को भेजे थे, जिसमें मौत के लिए पत्नी, उसके प्रेमी और अन्य को जिम्मेदार ठहराया था। 
 
Shamli: Khushnuma Sad about the loss of children, but not sad about the death of her husband
यमुना में बच्चों की तलाश करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सलमान के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सलमान की पत्नी खुशनुमा व उसके प्रेमी साबिर, हारुन, इंतजार, इस्तकार, अंजुम के के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli: Khushnuma Sad about the loss of children, but not sad about the death of her husband
बच्चों की तलाश करती टीम, मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढे़ 11 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलीपुर पुलिया के पास से सलमान की पत्नी खुशनुमा और उसे प्रेमी साबिर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी दिल्ली भागने की फिराक में थे। पुलिस ने चालान करके मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
 
विज्ञापन
Shamli: Khushnuma Sad about the loss of children, but not sad about the death of her husband
खुदकुशी से पहले सलमान ने बच्चों के साथ वीडियो में बयां किया दर्द। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी ने कहा कि उसे अपने बच्चों की मौत का दुख है, मगर पति की मौत का दुख नहीं है। पति पर आए दिन मारपीट का भी आरोप लगाया। साबिर के साथ उसे अच्छा लगता था। एसपी का कहना है कि वांछित आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed