फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Bal Prahari' will protect against cyber fraud and trafficking.

Shamli News: साइबर ठगी व तस्करी से बचाएंगे बाल प्रहरी

Tue, 22 Sep 2026 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 22 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
'Bal Prahari' will protect against cyber fraud and trafficking.
शामली। साइबर ठगी, मानव तस्करी और फर्जी नौकरी के झांसे से विद्यार्थियों को बचाने के लिए अब छात्र-छात्राएं भी प्रहरी की भूमिका निभाएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जिले के 117 माध्यमिक विद्यालयों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग क्लब गठित किए जाएंगे। कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को बाल प्रहरी के रूप में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 25 राजकीय, 65 सहायता प्राप्त और 27 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 50 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सभी विद्यालयों में क्लब की समिति गठित कर उसका विवरण, फोटो और गतिविधियों की रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी राज्य स्तरीय पोर्टल पर भी अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन


हर विद्यालय से आठ विद्यार्थी बनेंगे बाल प्रहरी
प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाचार्य क्लब के अध्यक्ष और एक वरिष्ठ शिक्षक समन्वयक होंगे। कक्षा नौ, 10, 11 और 12 से एक-एक छात्र और एक-एक छात्रा का चयन किया जाएगा। इस तरह प्रत्येक विद्यालय से आठ विद्यार्थी क्लब के सदस्य बनेंगे। ये विद्यार्थी अपने साथियों को साइबर ठगी, मानव तस्करी और फर्जी नौकरी के झांसे से बचाव की जानकारी देंगे। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना शिक्षकों या जिम्मेदार व्यक्तियों तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस व विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण
विद्यार्थियों को साइबर ठगी के तरीकों, मानव तस्करी के खतरे, अनजान लोगों के संपर्क में आने से जुड़े जोखिम और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या जायसवाल ने बताया कि विद्यार्थियों को साइबर अपराध और मानव तस्करी के जोखिमों को समझने के साथ ही उनसे बचने के व्यावहारिक उपाय बताए जाएंगे। उन्हें ऐसी परिस्थितियों की पहचान कर समय रहते जिम्मेदार लोगों तक सूचना पहुंचाने के लिए भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed