फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shamli: यमुना के पानी में फूल गए सलमान और महक के शव, जीभ और आंखें आई बाहर, नहीं पसीजा खुशनुमा का दिल

Mon, 06 Oct 2025 02:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 06 Oct 2025 02:16 PM IST
सार

Father jumped into Yamuna with four children: सलमान तीन दिन पहले अपने चार बच्चों समेत नदी में कूद गया था। उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इसी कारण उसने ऐसा किया। वहीं तीन और बच्चों की सोमवार को भी तलाश जारी है।

विज्ञापन
Shamli: Salman and Mehak's bodies swelled in Yamuna water, tongue and eyes came out
अपने बच्चों के साथ सलमान सैफी। स्रोत : परिजन - फोटो : udhampur news
कुदरत ने मां एक ऐसा शब्द बनाया था, जिसके आंचल में मासूम को सारे जहां की खुशियों के साथ ही हर तरह से सुरक्षा मिल जाती है। मां अपने बच्चे पर आने वाली मुसीबत के समय जान पर खेल जाती है। इस दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है। मगर सलमान की पत्नी का इस घटना के बाद भी दिल नहीं पसीजा। वह अपने पति व बच्ची के शव मिलने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची।

 
Shamli: Salman and Mehak's bodies swelled in Yamuna water, tongue and eyes came out
सलमान के पिता और बहन रोते बिलखते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये है मामला
बृहस्पतिवार को कैराना के मोहल्ला खैलकला निवासी सलमान (38) व उसकी पत्नी खुशनुमा के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। पत्नी की बेवफाई से आहत होकर शुक्रवार दोपहर सलमान अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूद गया था। यमुना में कूदने से पहले सलमान ने तीन वीडियो बना कर अपनी बहन गुलिस्ता को भेजी थी। 
 
Shamli: Salman and Mehak's bodies swelled in Yamuna water, tongue and eyes came out
सलमान का पिता विलाप करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो में सलमान रोते हुए अपनी व अपने बच्चों की मौत के लिए अपनी पत्नी व उसके प्रेमी को जिम्मेदार बता रहा था। शनिवार सुबह परिजनों को पता चला था कि सलमान ने यमुना पुल से कूद कर बच्चों सहित आत्महत्या कर ली है। इसके बाद गोताखोरों ने सलमान व बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को सलमान और 12 साल की बेटी महज का शव बरामद हो गया। तीन बच्चों की सोमवार को भी तलाश जारी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli: Salman and Mehak's bodies swelled in Yamuna water, tongue and eyes came out
तलाश जारी, मौके पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिले में इस तरह की पहली घटना
जनपद शामली में पिता ने अपने चार बच्चों के साथ यमुना में कूदकर आत्महत्या करने की घटना शायद पहली है। वीडियो देखने के बाद लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके। हर कोई इस घटना पर दुख व्यक्त कर रहा है।
विज्ञापन
Shamli: Salman and Mehak's bodies swelled in Yamuna water, tongue and eyes came out
तलाश जारी, मौके पर मौजूद महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पानी में अधिक समय तक रहने के कारण फूल गए थे शव
सलमान व महक के शव पानी में अधिक समय तक रहने के कारण फूल गए थे। दोनों की जीभ व आंखें बाहर निकली हुई थीं। शवों को देखकर परिजनों में गम का माहौल बन गया। परिजन शवों को देख रोने बिलखने लगे। आसपास के लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed