{"_id":"6ab18ef6a9bd99171606edad","slug":"female-students-shying-away-from-admission-to-trades-meant-for-women-how-will-the-seats-be-filled-shamli-news-c-26-1-aur1003-174514-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महिला ट्रेडों में दाखिले से छात्राएं बना रहीं दूरी, कैसे होगी सीट पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महिला ट्रेडों में दाखिले से छात्राएं बना रहीं दूरी, कैसे होगी सीट पूरी
Tue, 22 Sep 2026 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले के राजकीय आईटीआई कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया जारी है, लेकिन महिला ट्रेडों में छात्राएं दाखिला लेने में रुचि नहीं दिखा रही हैं। इसके चलते कई ट्रेडों में बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। तीसरे चरण की प्रक्रिया चल रही है।
जनपद में तीन राजकीय आईटीआई कॉलेज संचालित है। कॉलेजों में इस समय दाखिला प्रक्रिया चल रही है। दूसरी मेरिट से दाखिले होने के बाद तीसरी मेरिट जारी हुई है, मेरिट से 25 सितंबर तक दाखिले होंगे। अभी महिला ट्रेडों में काफी सीट खाली पड़ी है। महिला ट्रेडों में भी पंजीकरण कराने के बाद दाखिले में रुचि नहीं ले रही हैं। कैराना राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह ने बताया कि फैशन डिजाइन ट्रेड में 40 सीटों के सापेक्ष 23 दाखिल हुए है।
ड्रेस मेकिंग में 40 सीटों में केवल तीन ही दाखिले हुए हैं, जबकि 37 सीटें खाली हैं। कॉस्मेटोलॉजी में 48 सीटों में से कुल 11 दाखिले हुए हैं। राजकीय आईटीआई लिसाढ़ में भी महिला ट्रेडों की स्थिति बेहतर नहीं है। यहां फैशन डिजाइनिंग की 40 सीटों में 20 और ड्रैस मेकिंग की 40 सीटों में केवल दस सीटों पर दाखिले हुए हैं। इससे इन ट्रेडों में अधिकांश सीटें खाली रह गई हैं।