{"_id":"6ab189ec244044e6ed0c440b","slug":"12000-driving-licenses-under-scrutiny-shamli-news-c-26-1-sal1002-174482-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 12 हजार ड्राइविंग लाइसेंस जांच के घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 12 हजार ड्राइविंग लाइसेंस जांच के घेरे में
Tue, 22 Sep 2026 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले में दिसंबर 2025 से अगस्त 2026 तक करीब 12 हजार ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए। अब इन लाइसेंसों को जारी करने की प्रक्रिया और टेस्ट की जांच शुरू हो गई है। एआरटीओ प्रवेश कुमार ने समिति गठित कर रिकॉर्ड खंगालने के निर्देश दिए हैं। जांच में टेस्ट की वीडियो रिकॉर्डिंग, पोर्टल पर अपलोड विवरण और दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है।
जिले में कुल 1,85,992 लाइसेंसधारक हैं। बनत में निजी ड्राइविंग टेस्टिंग स्कूल संचालित है। जिले में ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक नहीं होने के कारण एआरटीओ कार्यालय परिसर में दोपहिया, चार पहिया और भारी वाहनों के अलग-अलग टेस्ट लिए जाते हैं। दिसंबर 2025 से अगस्त 2026 तक करीब 12 हजार लाइसेंस जारी हुए। इसी अवधि के रिकॉर्ड को जांच में शामिल किया गया है।
पहले 95 प्रतिशत आवेदक होते थे पास
पहले रोजाना करीब 100 से 150 लाइसेंस जारी होते थे। इनमें करीब 95 प्रतिशत आवेदक टेस्ट में पास हो जाते थे। जनवरी के बाद तस्वीर बदल गई। टेस्ट में पास होने वाले आवेदकों की संख्या 60 से भी कम रह गई। लाइसेंस जारी होने की संख्या और टेस्ट में पास होने वाले आवेदकों के आंकड़ों में आए इस बदलाव को भी समिति जांच रही है।
विज्ञापन
वीडियो से लेकर दस्तावेजों तक की जांच
समिति टेस्ट की वीडियो रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। इसमें देखा जा रहा है कि आवेदकों का टेस्ट निर्धारित प्रक्रिया के तहत हुआ या नहीं, टेस्ट की पूरी वीडियो रिकॉर्ड हुई या नहीं और उसे पोर्टल पर अपलोड किया गया या नहीं। साथ ही आवेदकों के दस्तावेजों की जांच और एडीटीसी केंद्र के पुराने रिकॉर्ड भी देखे जा रहे हैं। शासन के आदेश के बाद एडीटीसी संचालक के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
जांच के प्रमुख बिंदु
दिसंबर 2025 से अब तक हुए टेस्ट का रिकॉर्ड
लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया और दस्तावेज
टेस्ट की वीडियो रिकॉर्डिंग
पोर्टल पर अपलोड वीडियो और विवरण
पास होने वाले आवेदकों की संख्या में बदलाव
पुराने जारी लाइसेंसों की जांच कराई जा रही है। कितने और किन परिस्थितियों में लाइसेंस जारी हुए, इसकी पड़ताल शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।
- प्रवेश कुमार, एआरटीओ शामली
सहारनपुर में जांच के बाद बंद हुआ था एडीटीसी सेंटर
सहारनपुर में भी एडीटीसी व्यवस्था शुरू की गई थी। वहां टेस्ट में गड़बड़ी की शिकायत सामने आने के बाद जांच हुई थी। इसके बाद शासन ने एडीटीसी सेंटर बंद करने के आदेश दिए थे। बाद में आरआई स्तर पर टेस्ट लेकर व्यवस्था शुरू की गई।