शामली के हरियाणवी गायक एवं अभिनेता अंकित बालियान हत्याकांड की जांच के बीच सोशल मीडिया पर सामने आई एक पोस्ट ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। गोगी गैंग से जुड़े बताए जा रहे भोलू शाहपुरिया के नाम से इंस्टाग्राम पर डाली गई पोस्ट में अंकित की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है।
{"_id":"6a8ffb438fe3fcc52a0dcc44","slug":"shamli-gogi-gang-post-claims-responsibility-for-ankit-baliyan-murder-police-probe-intensifies-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिंगर हत्याकांड: ‘उसने मुझे गाली दी, इसलिए कर दी हत्या’; जो बीच में आया वो भी जाएगा, भोलू की पोस्ट से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगर हत्याकांड: ‘उसने मुझे गाली दी, इसलिए कर दी हत्या’; जो बीच में आया वो भी जाएगा, भोलू की पोस्ट से हड़कंप
Thu, 27 Aug 2026 02:26 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:26 PM IST
सार
शामली के हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में गोगी गैंग से जुड़े बताए जा रहे भोलू शाहपुरिया की सोशल मीडिया पोस्ट से सनसनी फैल गई है। पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी का दावा किया गया। पुलिस शामली से हरियाणा तक दबिश दे रही है।
विज्ञापन
अंकित हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : अमर उजाला
जोगी की हत्या के बाद अंकित ने गाया था चर्चित गाना
पुलिस जांच के अनुसार, गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ जोगी की 24 सितंबर 2021 को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान हत्या कर दी गई थी। वकील के वेश में पहुंचे हमलावरों ने जोगी पर गोलियां चलाई थीं। जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावरों की भी मौत हो गई थी।
जोगी की हत्या के बाद अंकित बालियान ने ‘भाई कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ नाम से गाना गाया था। यह गाना सोशल मीडिया पर चर्चित हुआ था। अब वायरल पोस्ट में इसी गाने और जोगी की हत्या से जुड़ी कथित रंजिश को अंकित की हत्या की वजह बताया जा रहा है।

गोगी गैंग एंगल पर पुलिस की पैनी नजर
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अंकित हत्याकांड में गोगी गैंग से जुड़े एंगल की भी जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और वीडियो की तकनीकी जांच कराई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पोस्ट किसने और किन परिस्थितियों में अपलोड की।
पुलिस के अनुसार सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और किसी एक वजह को अभी अंतिम कारण नहीं माना गया है।

गांव पहुंचा अंकित का शव
- फोटो : अमर उजाला
शामली से हरियाणा तक ताबड़तोड़ दबिश
अंकित हत्याकांड में संदिग्धों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय हैं। शामली के अलावा बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और मेरठ में भी दबिश दी जा रही है। वहीं हरियाणा के सोनीपत, पानीपत और रोहतक में भी संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
पुलिस वारदात के बाद बदमाशों के भागने वाले रास्तों, उनके संभावित ठिकानों और संपर्क में रहे लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।

#WATCH | Shamli, Uttar Pradesh | Haryanvi singer and actor Ankit Baliyan’s Mother says, “…We want justice. He never did anyone any wrong…” https://t.co/8uY9CQ2AlY pic.twitter.com/YbRjGQM1Ih
— ANI (@ANI) August 27, 2026
विज्ञापन
गांव पहुंचा अंकित का शव
- फोटो : अमर उजाला
अपराध की दुनिया में दहशत से जुड़ा रहा गोगी गैंग
गोगी गैंग की शुरुआत दिल्ली के गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी से जुड़ी बताई जाती है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह दिल्ली, हरियाणा और एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहा है। गिरोह से जुड़े लोगों के नाम हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और हथियारों से जुड़े मामलों में सामने आते रहे हैं।