फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में हरियाणवी सिंगर की हत्या: तीन चेक पोस्ट और कोतवाली के पास कत्ल, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा शामली

Thu, 27 Aug 2026 01:45 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 27 Aug 2026 01:45 PM IST
सार

यूपी के शामली जिले में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या तीन चेक पोस्ट और कोतवाली के पास की गई थी। बदमाशों ने पुलिस को ठेंगा दिखा दिया। शहर के बीचोंबीच दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाश बाइक पर बेखौफ होकर पहुंचे थे।

विज्ञापन
Shamli Haryanvi singer Ankit Balian murder Murder near three check posts and Kotwali miscreants arrived
Shamli Haryanvi singer Ankit Balian - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शामली शहर के बीचोबीच दिनदहाड़े हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर वारदात को अंजाम दिया गया, उसके आसपास तीन स्थानों पर पुलिस की तैनाती रहती है और कोतवाली भी चंद कदम की दूरी पर है। 


इसके बावजूद बाइक सवार बदमाश बेखौफ होकर पहुंचे, हत्या की वारदात को अंजाम दिया और आसानी से भाग गए। बताया जा रहा है कि बदमाश बुढ़ाना रोड की तरफ से आए थे। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बुढ़ाना रोड पर पुलिस तैनात रहती है। इसके अलावा बस स्टैंड के पास और मार्केट के बाहर भी पुलिस की मौजूदगी रहती है।
Shamli Haryanvi singer Ankit Balian murder Murder near three check posts and Kotwali miscreants arrived
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गाड़ी के शीशे में लगी गोली के निशान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली भी घटनास्थल से ज्यादा दूर नहीं है। इसके बावजूद बदमाशों का शहर में प्रवेश करना, वारदात को अंजाम देना और फिर फरार हो जाना पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े करता है। दिनदहाड़े शहर के बीच हत्या की इस वारदात ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।

 
Shamli Haryanvi singer Ankit Balian murder Murder near three check posts and Kotwali miscreants arrived
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों का कहना है कि जब शहर के प्रमुख स्थानों और घटनास्थल के आसपास पुलिस की तैनाती है, तो बदमाशों को वारदात करने का मौका कैसे मिल गया। पुलिस की नाकाबंदी और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli Haryanvi singer Ankit Balian murder Murder near three check posts and Kotwali miscreants arrived
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब पुलिस अधिकारी इस बात की जांच में जुटे हैं कि घटना के समय बुढ़ाना रोड, बस स्टैंड और वर्मा मार्केट के पास तैनात पुलिसकर्मी कहां थे। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि वारदात के बाद बदमाश किस रास्ते से फरार हुए और रास्ते में पुलिस की चेकिंग क्यों नहीं हो सकी।

 
विज्ञापन
Shamli Haryanvi singer Ankit Balian murder Murder near three check posts and Kotwali miscreants arrived
अंकित की मौत पर बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी तक ने लिया संज्ञान
हत्याकांड के बाद पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी स्तर तक मामले का संज्ञान लिया गया और अधिकारियों को जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed