{"_id":"6a987873cf7704fcda029071","slug":"adg-gave-instructions-to-tighten-the-noose-on-other-accused-as-well-shamli-news-c-26-1-sal1002-173244-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एडीजी ने अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एडीजी ने अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसने के दिए निर्देश
विज्ञापन
शामली। अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई की समीक्षा के लिए अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर ने पुलिस लाइन में बैठक की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को जल्द-से-जल्द वांछित आरोपियों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए। भानु भास्कर ने दो शूटरों के मुठभेड़ पर पुलिस अधिकारियों की सराहना भी की।
अपर पुलिस महानिदेशक ने आगे की कार्रवाई में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। भानु भास्कर ने पुलिस टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरोपियों के संबंध में मिलने वाली हर सूचना पर गंभीरता से काम किया जाए।
अपर पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वांछित आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस टीमों को हर सूचना पर गंभीरता से काम करने के लिए सतर्क रहने को कहा गया। देर शाम पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी को सतर्क रहने और अंकित हत्याकांड में वांछित अन्य आरोपियों पर जल्द शिकंजा कसने के निर्देश दिए।