फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: सिद्धू मूसेवाला की तर्ज पर हत्या, हमलावर सीसीटीवी में कैद, बेटे को याद कर बिलखती रही मां

Thu, 27 Aug 2026 04:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 27 Aug 2026 04:16 PM IST
सार

शामली के अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस छह माह पुराने रोहतक विवाद, धमकी और दो दिन की रेकी समेत कई पहलुओं की जांच कर रही है। परिवार ने दादी की पुरानी हत्या का भी जिक्र कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Haryanvi Singer Ankit Baliyan Murder Probe Expands, Old Rohtak Dispute Under Investigation
अंकित हत्याकांड

शामली के बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी सिंगर एवं अभिनेता अंकित बालियान ने देहाती अंदाज के गीतों से अपनी पहचान बनाई थी। उनकी हत्या के बाद पुलिस की जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। पुलिस दो दिन तक अंकित की रेकी किए जाने, छह माह पहले रोहतक में एक अन्य सिंगर से हुई कहासुनी और उसे मिली कथित धमकी को जांच के अहम बिंदुओं के रूप में देख रही है।





वहीं परिवार ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पुरानी घटनाओं का जिक्र किया है। वहीं अंकित की मां बेटे को याद कर बिलखती रही। उनका कहना है कि बेटे ने कभी किसी का बुरा नहीं किया। हमें न्याय चाहिए। वहीं अन्य परिजनों का कहना था कि अंकित एक दो के काबू में तो आने वाला नहीं था, पीठ पीछे से वार किया, सामने से वार करते।

यह भी पढ़ें: सिंगर हत्याकांड: ‘उसने मुझे गाली दी, इसलिए कर दी हत्या’; जो बीच में आया वो भी जाएगा, भोलू की पोस्ट से हड़कंप

Haryanvi Singer Ankit Baliyan Murder Probe Expands, Old Rohtak Dispute Under Investigation
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला

देहाती संगीत और हरियाणवी संस्कृति से गहरा जुड़ाव
अंकित बालियान मूल रूप से शामली के बंतीखेड़ा गांव के निवासी थे। बचपन से ही उन्हें संगीत का शौक था। हरियाणवी संस्कृति और संगीत से उनका गहरा जुड़ाव रहा। उन्होंने देहाती शैली के गीतों के जरिए कम समय में अपनी पहचान बनाई। उनके गीतों में देहाती जीवनशैली और युवाओं से जुड़े विषय प्रमुख रहे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा की भौगोलिक नजदीकी के चलते अंकित का हरियाणवी संगीत और संस्कृति से जुड़ाव और मजबूत हुआ। इसी क्षेत्र की देहाती शैली को उन्होंने अपने संगीत में प्रमुखता दी।

Haryanvi Singer Ankit Baliyan Murder Probe Expands, Old Rohtak Dispute Under Investigation
अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला

छह माह पुराने रोहतक विवाद की भी पड़ताल
अंकित हत्याकांड की जांच में पुलिस करीब छह माह पहले रोहतक में एक अन्य सिंगर के साथ हुई उसकी कहासुनी को भी खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि इस विवाद के बाद अंकित ने रोहतक में रहना कम कर दिया था और बंतीखेड़ा में अधिक समय बिताने लगा था।

हालांकि काम के सिलसिले में उसका रोहतक और आसपास के क्षेत्रों में आना-जाना जारी रहा। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छह माह पहले हुआ विवाद आगे किसी रंजिश में बदला था या नहीं। इस पहलू की अभी पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryanvi Singer Ankit Baliyan Murder Probe Expands, Old Rohtak Dispute Under Investigation
आरोपियों की वायरल तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

दो दिन से रेकी कर रहे थे हमलावर
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार अंकित की हत्या अचानक नहीं हुई थी। यूपी और हरियाणा से जुड़े हमलावर वारदात से करीब दो दिन पहले से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। बुधवार को भी उसके घर से जिम जाने और जिम से बाहर आने तक रेकी किए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार हमलावरों को अंकित की दिनचर्या की जानकारी थी। इसी आधार पर उन्होंने जिम के बाहर इंतजार किया और उसके बाहर निकलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। दो हमलावर सीसीटीवी में कैद होने बताए गए हैं हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं किी है।

विज्ञापन
Haryanvi Singer Ankit Baliyan Murder Probe Expands, Old Rohtak Dispute Under Investigation
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला

लोकेशन किसने बताई, पुलिस तलाश रही कड़ी
घटना के बाद पुलिस जिम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संदिग्ध युवकों और वाहनों की पहचान की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमलावरों को अंकित की लोकेशन और दिनचर्या की जानकारी किसने उपलब्ध कराई। पुलिस वारदात से पहले और बाद की गतिविधियों की कड़ियां जोड़ने के साथ यह भी पता कर रही है कि हमलावर कहां ठहरे थे और किन लोगों के संपर्क में थे।

यह भी पढ़ें: अंकित बालियान हत्याकांड: पुलिस की माैजूदगी में गांव पहुंचा शव, भाई का फूटा गुस्सा, हत्यारों की तलाश में STF
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed