फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाकंभरी हादसा: छलका लोगों का दर्द, सीएम योगी के सामने बयां करेंगे यहां का हाल, हैरान कर देगी यह सच्चाई

Tue, 13 Sep 2022 08:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Sep 2022 08:22 PM IST
विज्ञापन
The villagers have said that facilities are not for Shakambhari Devi Temple in Saharanpur
शाकंभरी सिद्वपीठ के दर्शन के लिए पानी को पार कर जाते श्रद्वालु - फोटो : amar ujala

सिद्धपीठ शाकंभरी में वर्ष भर में तीन मेले आयोजित होते हैं। इनमें सबसे बड़ा मेला शारदीय नवरात्र पर आयोजित होता है। जिसका आयोजन जिला पंचायत द्वारा किया जाता है। इस बार यह मेला 26 सितंबर को प्रथम शारदीय नवरात्र से प्रारंभ होकर नौ अक्तूबर पूर्णिमा तक चलेगा। मेले का बाजार भी बरसाती शाकंभरी खोल में ही लगता है।



इसके बावजूद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां कोई व्यवस्था शासन-प्रशासन के स्तर पर नहीं की जाती है। हर साल बरसात के मौसम में आने वाली बाढ़ श्रद्धालुओं के साथ ही दुकानदारों को जानी और माली नुकसान पहुंचाती है। 

The villagers have said that facilities are not for Shakambhari Devi Temple in Saharanpur
शाकंभरी देवी क्षेत्र में उफान पर नदियां - फोटो : अमर उजाला

बेहट निवासी रोहित वितराना का कहना है कि शांकभरी देवी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और रोजाना हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन करते हैं, लेकिन सरकार की ओर कोई सुविधा यहां पर उपलब्ध नहीं है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

The villagers have said that facilities are not for Shakambhari Devi Temple in Saharanpur
पानी में फंसे वाहन। - फोटो : amar ujala

बाढ़ में बह जाते हैं हर साल कई वाहन
गांव नागल माफी के पूर्व प्रधान संजय कुमार का कहना है कि प्रत्येक वर्ष सिद्धपीठ में आने वाली बाढ़ में काफी श्रद्धालुओं के वाहन बह जाते हैं। पिछले वर्षों में तो एक दुकानदार की मौत हो गई थी लेकिन उसके बाद भी शासन-प्रशासन की तरफ से बाढ़ से बचाव हेतु श्रद्धालुओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The villagers have said that facilities are not for Shakambhari Devi Temple in Saharanpur
तीनों बेटियों को किसी तरह बचाया। - फोटो : amar ujala

खोल में कराया जाए पुल का निर्माण
धर्मेंद्र चौहान का कहना है कि शाकंभरी देवी पश्चिमी उत्तर प्रदेश का विख्यात सिद्धपीठ है। बरसात के मौसम में कब खोल में पानी का सैलाब आ जाए, इसकी कोई जानकारी नहीं होती है। प्रदेश सरकार द्वारा शाकंभरी खोल में पुल का निर्माण कराया जाना चाहिए।

विज्ञापन
The villagers have said that facilities are not for Shakambhari Devi Temple in Saharanpur
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री से मिल कर मांगेंगे विशेष पैकेज
गांव रामपुर बड़कला के ग्राम प्रधान संजय चौधरी का कहना है कि सिद्धपीठ शाकंभरी देवी उनकी ग्राम पंचायत के अंतर्गत ही आता है। वह जल्द ही मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से मुलाकात कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विशेष पैकेज की मांग करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed