शाकंभरी खोल में आई बाढ़ में श्रद्धालुओं की कार बह गई। कार में महिला सीमा और उसकी तीन बेटियां तानिया, मेघा एवं रिया के अलावा चालक रवि सवार थे। पानी के तेज बहाव में कार समेत सभी लोग बह गए। इस दौरान किसी तरह बेटियों को बचा लिया गया। लेकिन महिला की मौत हो गई।
वहीं जब बेटियों को मां की मौत की खबर मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद बेटियां मां को याद कर फफक-फफक कर रोने लगी। रोते-बिलखते हुए कह रही थी कि देवी मां आपने हमारी मां को छीन लिया। बेटियों को रोते हुए देख वहां हर किसी की आंखें नम हो गईं।
2 of 5
बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल।
- फोटो : amar ujala
सुबह छह बजे किए थे भूरादेव के दर्शन
सहारनपुर की शुगर मिल कॉलोनी निवासी सीमा (55) पत्नी हेमंत ऑल्टो कार से मंगलवार सुबह अपनी तीनों बेटियों के साथ देवी के मां दर्शन के लिए निकली थी। लेकिन किसी को यह अंदाजा भी नहीं था कि सीमा वापस लौटकर नहीं आएगी।
3 of 5
मां की मौत के बाद रोती बेटियां।
- फोटो : amar ujala
भूरादेव मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आ रहा है कि सीमा ने अपनी तीनों बेटियों के साथ सुबह करीब छह बजे भूरादेव के दर्शन किए। इसके बाद 6.15 बजे पूरा परिवार शंकराचार्य आश्रम के सामने था।
4 of 5
एक बेटी की हालत खराब।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद पानी के तेज बहाव में उनकी गाड़ी बह गई। वहीं शंकराचार्य आश्रम के संत उनको अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक सीमा की मौत हो चुकी थी। मां की मौत के बाद बेटियां तानिया और मेघा भावुक हो गईं और फफक-फफक कर रोने लगीं। वहीं तीसरी बेटी रिया को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
5 of 5
तीनों बेटियों को किसी तरह बचाया।
- फोटो : amar ujala
दोनों बेटियों ने रोते हुए कहा कि देवी मां आपने हमारी मां को छीन लिया है। वहीं बेटियों को रोता देख हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। लोगों ने किसी तरह दोनों बेटियों को संभाला।