{"_id":"637b5f270ba96f140853e613","slug":"azam-khans-media-in-charge-fasahat-ali-khan-sanu-joins-bjp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन हैं भाजपा में शामिल हुए शानू: लंबे समय से थे आजम खां के खास, गंभीर आरोप में कई मुकदमे भी हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन हैं भाजपा में शामिल हुए शानू: लंबे समय से थे आजम खां के खास, गंभीर आरोप में कई मुकदमे भी हैं दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 21 Nov 2022 04:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आजम खां के साथ फसाहत अली खां शानू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सपा नेता आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू भगवा रंग में रंग गए हैं। सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के सामने उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने का एलान कर दिया। उपचुनाव के वक्त शानू का पार्टी छोड़ना आजम खां के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। क्योंकि शानू ने विपरीत परिस्थितियों में आजम खां का साथ नहीं छोड़ा था।
2 of 5
भाजपा में शामिल हुए फसाहत अली खां शानू
- फोटो : अमर उजाला
फसाहत अली खां शानू और आजम खां का साथ काफी लंबा है। आजम खां को जब सपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था तो शानू उनके साथ खड़े रहे। शानू ने आजमवादी मंच बनाया, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी वो थे। 2017 में भाजपा की सरकार आने के बाद आजम खां और उनके समर्थकों के खिलाफ धड़ाधड़ मुकदमे दर्ज हुए हैं। शानू पर भी 30 से अधिक मुकदमे हैं।
3 of 5
आजम खां के साथ फसाहत अली खां शानू
- फोटो : अमर उजाला
उनके खिलाफ लोगों के घर में घुसकर सामान चुराने, उनके घरों पर बुल्डोजर चलवाने, भैंस चोरी करने और भैंस की घंटी चोरी करने के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमे दर्ज होने के बाद शानू काफी समय तक भूमिगत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आजम खां के साथ फसाहत अली खां शानू
- फोटो : अमर उजाला
बाद में पुलिस ने उनको गिरफ्तार करने का दावा किया था। पुलिस ने उनके खेत पर बने फार्म से चोरी की भैंस बरामद करने का भी दावा किया था। पुलिस ने शानू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शानू जब जेल में थे उनके वालिद का इंतकाल हो गया था।
विज्ञापन
5 of 5
आजम खां के साथ फसाहत अली खां शानू
- फोटो : अमर उजाला
वालिद के इंतकाल के बाद से शानू टूट गए थे। हालांकि जेल से बाहर के आने के बाद भी शानू ने आजम खां साथ छोड़ा नहीं था। इस बीच पुलिस ने इनके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते दो बार जिला बदर कर दिया था। अभी कुछ दिन पहले ही शानू की जिला बदर की अवधि समाप्त हुई है। इसके बाद वो रामपुर आए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।