हिमाचल प्रदेश के पांच पर्यटन स्थलों में इन सर्दियों के सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इससे सैलानियों सहित पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। उधर, सोमवार को मनाली-लेह, आनी-कुल्लू एनएच और साच पास-तीसा-चंबा समेत 150 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही।
केलांग का अधिकतम और न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री की कमी आई। इससे समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है। जिला कांगड़ा में धौलाधार की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई है। सोमवार शाम तक लाहौल स्पीति जिला में 139, कुल्लू में पांच, कांगड़ा में तीन, चंबा में दो और शिमला में एक सड़क बंद रही। जिला चंबा में आठ ट्रांसफार्मर भी ठप रहे।
प्रदेश में दो दिन मौसम साफ
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। 17 और 18 नवंबर को फिर बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया गया है।
2 of 10
अटल टनल का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच सोमवार को मनाली शहर, शिमला के नारकंडा, हाटू पीक, मंडी की शिकारी देवी, कमरूनाग और कुल्लू के बिजली महादेव में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। प्रदेश की चोटियां और कई रिहायशी इलाके बर्फ से लकदक हो गए हैं।
बारालाचा में 90, रोहतांग दर्रे में 70, अटल टनल (धुंधी) और सोलंगनाला में 15 सेंटीमीटर बर्फ बारी रिकॉर्ड हुई। राजधानी शिमला, चंबा, डलहौजी, सुंदरनगर, रिकांगपिओ में सोमवार को बारिश का दौर जारी रहा। हमीरपुर और कांगड़ा के कई इलाकों में भी हल्की बारिश हुई।
4 of 10
बर्फबारी का नजारा।
- फोटो : संवाद
सोमवार सुबह मनाली में बर्फबारी के बीच सैलानियों ने खूब मस्ती की। अटल टनल रोहतांग के साथ मनाली-लेह मार्ग और रोहतांग दर्रा बर्फबारी से बंद हो गया है। जलोड़ी दर्रा में सर्दी की पहली बर्फबारी होने से हाईवे-305 भी यातायात के लिए बंद हो गया है।
5 of 10
मनाली बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
बिजली महादेव में भी सीजन का पहला हिमपात हुआ है। बर्फबारी से कुल्लू डिपो की तीन बसें आनी में फंस गई हैं। जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में सोमवार को 15 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। इस बीच करीब 100 से अधिक श्रद्धालु चूड़धार पहुंचे। इन्हें खराब मौसम के चलते चूड़ेश्वर सेवा समिति के सदस्यों ने वापस नौहराधार भेज दिया।