{"_id":"6af2060294f1ecfdcd0547b7","slug":"fire-breaks-out-in-a-hut-on-diwali-night-gas-cylinder-explodes-with-a-bang-rampur-news-c-282-1-smbd1025-184379-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दिवाली की रात झोपड़ी में लगी आग, धमाके के साथ फटा गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दिवाली की रात झोपड़ी में लगी आग, धमाके के साथ फटा गैस सिलिंडर
Mon, 09 Nov 2026 11:12 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। दिवाली की रात कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरत नगर में लेबर ठेकेदार रोहतास कुमार के कच्चे घर की झोपड़ी में अचानक आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा रसोई गैस का सिलिंडर भी जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई।
रोहतास के अनुसार, रविवार रात वह परिजनों के साथ गांव में दिवाली मना रहे थे। इसी दौरान आसपास के लोगों ने घर में आग लगने की सूचना दी। वह तुरंत परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो झोपड़ी धू-धूकर जल रही थी। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112, फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सोमवार सुबह भी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
आग की चपेट में आकर घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। गृहस्वामी का कहना है कि उसने मजदूरों को मजदूरी का हिसाब करने के लिए एक लाख रुपये नकद घर में रखे थे, जो दिवाली के बाद मजदूरों को देने थे। सोने-चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन और घरेलू सामान समेत करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
एसडीएम आनंद कुमार कनौजिया ने बताया कि गांव कोतवाली और ब्लॉक क्षेत्र में जरूर आता है, मगर तहसील स्वार की है। ऐसे में स्वार तहसील के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।