{"_id":"6af2061e634f2701fc05ddf5","slug":"two-murders-in-three-days-in-both-cases-family-members-are-the-accused-rampur-news-c-282-1-rmp1016-184354-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तीन दिन में हत्या की दो वारदातें, दोनों में परिवार के लोग ही आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तीन दिन में हत्या की दो वारदातें, दोनों में परिवार के लोग ही आरोपी
Mon, 09 Nov 2026 11:12 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
शाहबाद। जिन रिश्तों से इंसान को अपनापन मिलने की उम्मीद होती है, उन्हीं रिश्तों में खून बहने की घटनाओं ने समाज को झकझोर दिया है। शाहबाद क्षेत्र में महज तीन दिन के भीतर हत्या की दो वारदात हुईं और दोनों ही घटनाओं में आरोपी परिवार से जुड़े निकले।
पहली घटना में रिश्ते के भाई जैसे लगने वाले कक्षा सात के छात्र किशोर पर पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगा, जबकि दूसरी घटना में मामूली विवाद के बाद भतीजे ने अपने ताऊ पर कृपाण से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
शाहबाद में बीते बृहस्पतिवार को हुई पहली घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था। पांच वर्षीय मासूम को उसका खानदानी भाई लगने वाला किशोर परचूनी की दुकान से लॉलीपॉप दिलाने ले गया था। आरोप है कि इसके बाद कक्षा सात के छात्र ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। मासूम का शव लक्खी बाग के जंगल में रक्तरंजित हालत में मिला था। पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया था।
विज्ञापन
इस घटना के तीन दिन बाद ही शनिवार रात जगेसर गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली दूसरी वारदात हो गई। यहां मामूली विवाद में भतीजे राहुल ने अपने ताऊ 70 वर्षीय रामस्वरूप पर कृपाण से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामस्वरूप को उपचार के लिए रामपुर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। दोनों घटनाओं में रिश्तेदारी के भीतर ही विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते टूटते नजर आए।