फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: प्रियंका गांधी ने किसान महासभा में कही ये बड़ी बातें, सिर्फ पांच क्लिक में पढ़िए

Sat, 20 Feb 2021 05:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Feb 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Full update of Priyanka Gandhi Kisan Mahapanchayat and see photos
मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के बघरा में हुई किसान महापंचायत में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा जितना देश के किसानों का कुल भुगतान है, उससे ज्यादा प्रधानमंत्री के दो हवाई जहाजों की कीमत है। उन्होंने कहा जो कृषि कानून किसानों पर थोपे जा रहे हैं, वह सिर्फ और सिर्फ पीएम के पूंजीपति दो मित्रों को लाभ देने के लिए हैं।

Muzaffarnagar News: Full update of Priyanka Gandhi Kisan Mahapanchayat and see photos
मुजफ्परनगर किसान महासभा में मंच पर अन्य नेताओं के साथ प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका ने कहा कि हर नेता को यह अहसास होना चाहिए कि सबसे बड़ा अहसान उस पर जनता करती है। आप यहां पर मुझे सुनने के लिए आये हैं, इसके लिए मैं आपकी अहसानमंद हूं। उन्होंने कहा आज देश की जो स्थिति है, वह किसी से छिपी नहीं है। आज एक ऐसा समय है, जब 90 दिनों से किसान आंदोलन कर रहा है। 215 किसान शहीद हो चुके हैं। बिजली काटी गई, पानी रोका गया, उन्हें मारा-पीटा गया, जबकि किसान शांति से बैठे थे। देश की राजधानी को ही सीमा बना दिया गया जैसे कि वह देश की सीमा हो। किसानों को प्रताड़ित किया गया। जो किसान अपने बेटे को देश की रखवाली करने के लिए भेजता है, उसे जलील किया गया। देशद्रोही कहा गया। आतंकवादी कहा गया। प्रधानमंत्री ने किसानों को परजीवी कहा, आंदोलनजीवी कहा। किसानों का मजाक उड़ाया।

Muzaffarnagar News: Full update of Priyanka Gandhi Kisan Mahapanchayat and see photos
प्रियंका गांधी मुजफ्फरनगर में महासभा में पहुंचीं - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि इंसान की तरह ही देश का भी हृदय होता है। उसके धड़कने से देश जीवित रहता है। हमारे देश का हृदय किसान हैं, जो जमीन से जुड़ा है, जो जमीन को सींचता है, उसे उपजाऊ बनाता है। देश को जीवित करता है। उन्होंने कहा कि किसानों के घर से लूट हो रही है और प्रधानमंत्री के दो पूंजीपति मित्रों को पूरी छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि पूरे देशभर में गन्ने का भुगतान 15 हजार करोड़ है। प्रधानमंत्री ने दुनिया में भ्रमण करने के लिए दो हवाई जहाज खरीदे हैं, जिनकी कीमत 16 हजार करोड़ रुपये है, जो कि किसानों के गन्ने भुगतान से कहीं ज्यादा है। हवाई जहाज खरीदने के लिए पैसे हैं, लेकिन देश के किसानों के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों से गन्ने का दाम नहीं बढ़ा है। वहीं दूसरी ओर संसद भवन और इंडिया गेट के आसपास की इमारतों के सौन्दर्यीकरण के लिए 20 हजार करोड़ की योजना बनाई जा रही है। सौन्दर्यीकरण के लिए पैसे हैं, लेकिन किसानों के लिए नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Full update of Priyanka Gandhi Kisan Mahapanchayat and see photos
रैली में जुटी किसानों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका गांधी ने कहा कि वर्ष 2018 में डीजल 60 रुपये था, आज कहीं 80 है, तो कहीं 90 है। उन्होंने कहा कि डीएपी 2018 में 1100 था, आज 1200 रुपये है। बिजली के दाम बढ़ते जा रहे हैं। गैस सिलिंडरों की कीमतें बढ़ती जा रही है। गन्ने का दाम नहीं मिल रहा है। उन्होंने जनता को बताया कि सरकार ने पिछले साल डीजल पर टैक्स लगाकर साढ़े तीन लाख करोड़ कमाये हैं, वह पैसा कहां गया। 2014 से अब तक डीजल और पेट्रोल पर टैक्स बढ़ाकर अब तक 21 लाख 50 हजार करोड़ कमाये गये हैं, वह पैसा कहां गया। उन्होंने कहा कि जिनका उस पैसे पर हक है, जो दिन-रात काम करता है, अपने खून-पसीने से सींचता है, उसे वह पैसा क्यों नहीं दिया गया। नौजवानों को क्यों नहीं दिया गया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Full update of Priyanka Gandhi Kisan Mahapanchayat and see photos
महासभा में मंच से बोलती प्रियंका गांधी - फोटो : congress twitter account

दिल्ली का बॉर्डर नरेंद्र मोदी जी के घर से कितना दूर है, लगभग पांच-छह किलोमीटर दूर होगा। प्रधानमंत्री जी अमेरिका जा सकते थे, पाकिस्तान जा सकते थे, चीन जा सकते थे, जिन्होंने पूरी दुनिया में भ्रमण किया, वो उन किसानों के पास नहीं पहुंच पाये। वो किसानों के आंसू नहीं पोंछ पाये। उनकी बात नहीं सुन पाये। क्योंकि उनकी राजनीति सिर्फ अपने लिए है और खरबपति पूंजीपतियों के लिए है। आज पूरा देश तड़प रहा है, किसान तड़प रहा है, लेकिन भुगतान नहीं हो रहा है। इसी साल में खरबपति मित्रों ने कितना पैसा कमाया, यह जानकर आप चौक जायेंगे। उन्होंने हजारों करोड़ कमाया है और किसान सड़क पर बैठे हुए आंदोलन कर रहे हैं। फिर भी कोई सुनने को तैयार नहीं। जो तीन कानून निकाले हैं, उनका नुकसान तो सभी को मालूम है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed