फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इश्क, साजिश और कत्ल: पेंटर का मर्डर करने बाद मनोज ने खरीदा नया सिम, इस एप से स्वाति से की इतनी बार बात; खुलासा

Wed, 24 Sep 2025 12:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 24 Sep 2025 12:32 PM IST
सार

मुरादाबाद के पाकबड़ा के गुरैठा गांव निवासी पेंटर की हत्या के बाद आरोपी प्रेमी मनोज ने नया सिम खरीदा था। इसके बाद उसने व्हाट्सएप कॉल पर प्रेमिका स्वाति से बात की थी। आरोपी ने स्वाति के पास कई बार फोन किया, पुलिस और ग्रामीणों की पल-पल की गतिविधियों की जानकारी ली।

विज्ञापन
Moradabad Painter Yogesh Murder lover Manoj bought a new SIM card and spoke to Swati After painter murder
Moradabad Painter Murder - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के पाकबड़ा के गुरैठा गांव निवासी पेंटर योगेश की हत्या की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे वैसे नए तथ्य सामने आ रहे हैं। हत्या करने के बाद मनोज ने पाकबड़ा से नया सिम खरीदा। इसके बाद उसने व्हाट्सएप कॉल पर कई बार स्वाति से बातचीत की। इस दौरान आरोपी मनोज ग्रामीणों और पुलिस की हर गतिविधि के बारे में स्वाति से जानकारी लेता रहा।


गुरैठा गांव निवासी शोभाराम की बेटी स्वाति हर हाल में सैलून चलाने वाले बदायूं निवासी मनोज को पाना चाहती थी। इसके लिए वह अपने पिता और भाइयों को जेल भिजवाने के लिए तैयार हो गई थी। पुलिस मनोज, स्वाति और मनोज के रिश्तेदार मंजीत को जेल भेज चुकी है। 
Moradabad Painter Yogesh Murder lover Manoj bought a new SIM card and spoke to Swati After painter murder
पेंटर योगेश हत्याकांड का खुलासा करती मुरादाबाद पुलिस - फोटो : संवाद
पुलिस की जांच में सामने आया है कि 17 सितंबर की रात पेंटर योगेश की हत्या करने के बाद मनोज ने गुरैठा गांव निवासी शोभराम, उसके बेटे कपिल और गौरव को फंसाने के लिए पुलिस को कॉल की थी। 

 
Moradabad Painter Yogesh Murder lover Manoj bought a new SIM card and spoke to Swati After painter murder
पेंटर योगेश हत्याकांड का खुलासा करती मुरादाबाद पुलिस - फोटो : संवाद
इसके बाद आरोपी मनोज और उसका रिश्तेदार पाकबड़ा में किराये के मकान चले गए थे। सुबह उसने पाकबड़ा से नया सिम खरीदा। इसके जरिए ही उसने स्वाति को व्हाट्सएप कॉल की। पल-पल की जानकारी स्वाति के जरिए मनोज तक पहुंच रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad Painter Yogesh Murder lover Manoj bought a new SIM card and spoke to Swati After painter murder
पेंटर योगेश और पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस शोभाराम और उसके बेटों को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई तो स्वाति ने मनोज को कॉल कर इसकी भी जानकारी दे दी थी। दोनों के बीच दर्जन भर से ज्यादा बार व्हाट्सएप पर बातचीत हुई थी। 

 
विज्ञापन
Moradabad Painter Yogesh Murder lover Manoj bought a new SIM card and spoke to Swati After painter murder
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में स्वाति और मनोज - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आरोपियों को कोर्ट से सजा दिलाने के लिए मजबूत चार्जशीट तैयार कर रही है जिसमें डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्यों को चार्जशीट का हिस्सा बना रही है। मनोज और स्वाति के बीच हुई बातचीत की कॉल डिटेल निकलवा ली गई है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed