फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Azam Khan: '...और कितना परेशान करोगे', पुलिस ने रोका आजम ने कही ये बात; आखिरी वक्त में आई अड़चन तो मचा हड़कंप

Wed, 24 Sep 2025 09:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 24 Sep 2025 09:40 AM IST
सार

रामपुर के बॉर्डर पर पुलिस वालों ने आजम खां का काफिला रोक लिया। मिलक में पुलिस ने सपा नेताओं की केवल पांच गाड़ी निकलने दीं। इस पर आजम खां ने पुलिस से कहा कि आपका इंतजाम ठीक नहीं है। हम लोगों को कितना और परेशान किया जाएगा।

विज्ञापन
Azam Khan News When the police stopped convoy, Azam says how much more will you trouble me
Azam Khan - फोटो : अमर उजाला
सीतापुर जेल से रिहाई के बाद रामपुर आ रहे पूर्व मंत्री आजम खां का काफिला मंगलवार शाम 4:38 बजे जिले के बॉर्डर पर पहुंच गया। यहां पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। आजम की गाड़ी पहुंचते ही पुलिस ने काफिले को रोक लिया और उनकी गाड़ी सहित पांच गाड़ियों को ही रामपुर के लिए निकलने दिया।


इस दौरान आजम खां ने पुलिस से कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को निकलने दिया जाए। सभी कार्यकर्ता अनुशासन में चल रहे हैं और सभी को रामपुर पहुंचने दिया जाए। परंतु पुलिस ने केवल पांच गाड़ियों को ही निकलने दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से आजम खां ने कहा कि आपका इंतजाम ठीक नहीं है। हम लोगों को कितना और परेशान किया जाएगा।
 
Azam Khan News When the police stopped convoy, Azam says how much more will you trouble me
सीतापुर जेल से रिहाई के बाद कार में मीडिया से बात करते सपा नेता आजम खां - फोटो : पीटीआई
इसके बाद वहां रुके हुए सपा कार्यकर्ता पुलिस से बहस और नोकझोंक करने लगे। आजम खां की गाड़ी निकालने के लगभग आधे घंटे बाद पुलिस ने वहां रुकी हुई अन्य गाड़ियों को छोड़ दिया।
Azam Khan News When the police stopped convoy, Azam says how much more will you trouble me
सीतापुर जेल से रिहाई के बाद रामपुर पहुंचकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सपा नेता आजम खां - फोटो : अमर उजाला
मिलक पार करने पर नेशनल हाईवे पर स्थित खाता नगरिया में भैरव बाबा मंदिर पर आजम खां के समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे। यहां आजम खां कुछ देर के लिए रुके। इस दौरान समर्थकों ने खुशी का इजहार किया। आजम खां की गाड़ी में उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और दो कार्यकर्ता साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Azam Khan News When the police stopped convoy, Azam says how much more will you trouble me
सीतापुर जेल से रिहाई के बाद कार में सपा नेता आजम खां - फोटो : पीटीआई
आधे घंटे तक जाम की गिरफ्त में रहा नेशनल हाईवे
बरेली बॉर्डर पर आजम खां की गाड़ी निकालने के बाद पीछे उनके साथ चल रहीं लगभग 30-35 गाड़ियों को वहां रोक लिया गया। इस कारण नेशनल हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया। स्कूली बसों को भी जाम से जूझना पड़ा।
 
विज्ञापन
Azam Khan News When the police stopped convoy, Azam says how much more will you trouble me
सीतापुर जेल से रिहाई के बाद रामपुर पहुंचकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सपा नेता आजम खां - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान विद्यार्थी भी बस से उतरकर नीचे आ गए और पुलिस से बसों को निकलवाने के लिए आग्रह करते रहे। आजम खां का काफिला पहुंचने से पहले ही पुलिस ने रोड खाली कराने के लिए गाड़ियों को एक साइड लगवा दिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed