फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'मैं पढ़ना चाहती हूं... मदरसा प्रशासन ने भविष्य खराब कर दिया'; वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगने की पूरी कहानी

Sat, 25 Oct 2025 03:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Oct 2025 03:05 PM IST
सार

मुरादाबाद के पाकबड़ा थानाक्षेत्र के लोधीपुर राजपूत स्थित मदरसा जामिया एहसान-उल-बनात में आठवीं कक्षा में दाखिला देने से पहले 13 वर्षीय छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट (कौमार्य प्रमाणपत्र) की मांग की गई। मदरसा प्रबंधन की इस अजीब मांग से छात्रा और उसके मां-पिता हैरान रह गए। पीड़िता के पिता की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने प्रधानाचार्य रहनुमा, एडमिशन सेल के प्रभारी मो. शाहजहां और अन्य स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Moradabad madrasa student asked to produce a virginity certificate admission cell in-charge was arrested
मुरादाबाद में मदरसा संचालकों पर गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुरादाबाद के मदरसा प्रशासन के आरोपों से 13 साल की छात्रा बहुत दुखी है। उसने टीसी फार्म पर ही अपना दर्द बयां किया है। छात्रा ने लिखा है कि मैं इमरजेंसी में अपने पिता के साथ घर चली गई थी। घर से वापस मदरसे पहुंची तो मेरा मेडिकल कराने के लिए दबाव बनाया गया। मेरे चरित्र पर अंगुली उठाई गई है जिसकी कोई बुनियाद नहीं है। मेरी मां मेडिकल कराने को तैयार नहीं हुई। मुझे मदरसा की ओर से मेंटल टॉर्चर किया गया है। मैं कुछ सोच नहीं पा रही हूं। मेरा एक सवाल है कि क्या कोई बेटी अपने पिता के साथ अकेली नहीं रह सकती। मैं पढ़ना चाहती हूं लेकिन मदरसे वालों ने मेरा भविष्य खराब कर दिया। मेरा साथ कोई नहीं दे रहा है। मदरसे ने मेरी टीसी भी नहीं दी है।

Moradabad madrasa student asked to produce a virginity certificate admission cell in-charge was arrested
मेडिकल मांगने के आरोप में गिरफ्तार प्रभारी - फोटो : संवाद

मेरी बेटी आत्महत्या करने को विवश
छात्रा के पिता का कहना है कि मदरसा प्रशासन ने उनकी बेटी के चरित्र का हनन किया है। हमने टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) मांगी तो 500 रुपये जमा करा लिए मगर टीसी नहीं दी गई। उल्टे मदरसा स्टाफ ने मां-बेटी और उनके साथ गाली गलौज की। उन्हें धमकी दी कि अगर दोबारा दाखिला दिलाने आए तो अंजाम बुरा होगा। बेइज्जत होने पर उनकी बेटी रोते-रोते बोली, अब मैं कहां पढ़ूंगी? उन्होंने हमारे ऊपर इल्जाम लगाकर हमारी इज्जत मिट्टी में मिला दी। उनकी बेटी आत्महत्या करने को मजबूर है। पिता ने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर अपना दर्द बयां किया है।

Moradabad madrasa student asked to produce a virginity certificate admission cell in-charge was arrested
पिता ने पुलिस को साैंपे शिकायती पत्र - फोटो : संवाद

टीसी के नाम पर भी ले लिए 500 रुपये
 पिता का कहना है कि जब बेटी का मदरसे में दाखिला नहीं हुआ तो उन्होंने जमा की गई फीस वापस मांगी। इस पर फीस देने से इन्कार कर दिया और टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) देने के नाम पर 500 रुपये भी ले लिए। फिर भी मदरसा प्रबंधन ने टीसी नहीं दी। टीसी मांगने पर प्रधानाचार्य, एडमिशन सेल के प्रभारी ने धमकी दी अगर बार बार यहां टीसी या फीस मांगने आए तो अंजाम बुरा होगा। ऐसा चरित्र प्रमाणपत्र बनाया जाएगा कि कहीं दूसरी जगह पर भी छात्रा का एडमिशन नहीं हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad madrasa student asked to produce a virginity certificate admission cell in-charge was arrested
पाकबड़ा थाने की घटना - फोटो : संवाद

चंडीगढ़ के एक व्यक्ति ने पाकबड़ा क्षेत्र के मदरसे के प्रधानाचार्य, एडमिशन सेल के इंचार्ज समेत अन्य स्टाफ पर आरोप लगाया कि उनकी बेटी के चरित्र का हनन किया है। उनसे मेडिकल रिपोर्ट की मांग की गई है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। एडमिशन सेल के इंचार्ज मो. शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।  - कुमार रण विजयसिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
Moradabad madrasa student asked to produce a virginity certificate admission cell in-charge was arrested
मुरादाबाद स्थित मदरसा संचालकों पर गंभीर आरोप - फोटो : संवाद

पति-पत्नी के आपसी विवाद में हमारे मदरसे को बदनाम किया जा रहा है। यह बात बिल्कुल गलत है।  - अरबाब शम्सी, सचिव, मदरसा जामिया एहसान-उल-बनात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed