फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kundarki By Election Ground Report: भाजपा व सपा में सीधी टक्कर, चंद्रशेखर की पार्टी... बसपा से अधिक प्रभावी

Wed, 20 Nov 2024 06:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 20 Nov 2024 06:50 PM IST
सार

कुंदरकी उपचुनाव सपा और भाजपा के बीच तीखे आरोप-प्रत्यारोप के बीच चला। मुस्लिम वोटों में बिखराव और सपा-भाजपा के बीच सीधी टक्कर के साथ मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोग के गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर एक हेड कांस्टेबल निलंबित और आठ पुलिसकर्मियों को हटाया दिया गया।

विज्ञापन
Kundarki By Election: Direct competition between BJP and SP, Chandrashekhar party more effective than BSP
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में बुधवार को 57.18% मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया के दौरान सपा और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप ने माहौल को गर्म कर दिया। सपा उम्मीदवार हाजी रिजवान ने पुलिस प्रशासन पर मतदाताओं को रोकने और धमकाने का आरोप लगाया। इस मामले में एक हेड कांस्टेबल को निलंबित किया गया, जबकि आठ पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से हटा दिया गया।

Kundarki By Election: Direct competition between BJP and SP, Chandrashekhar party more effective than BSP
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला

सुबह पांच बजे से माॅक पोल किया गया। इसके बाद सात बजे से प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों और निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। कुल 225 मतदान केंद्रों पर 436 बूथ बनाए गए थे। इसमें 121 को क्रिटिकल थे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

Kundarki By Election: Direct competition between BJP and SP, Chandrashekhar party more effective than BSP
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला

सुबह 9 बजे तक 13.61% और 11 बजे तक 28.24% मतदान दर्ज किया गया। ठंड के बावजूद धीरे-धीरे मतदाताओं में उत्साह बढ़ता नजर आया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं, जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर उत्साहित दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kundarki By Election: Direct competition between BJP and SP, Chandrashekhar party more effective than BSP
कुंदरकी में गश्त के डीएम और एसएसपी - फोटो : सूचना विभाग

चुनाव प्रक्रिया के दौरान सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर मुस्लिम मतदाताओं को रोकने और धमकाने का काम किया। उन्होंने कहा कि बूथ नंबर 275 पर उनके पोलिंग एजेंट को तैनात नहीं होने दिया गया। आरोप लगाया कि केवल भाजपा की पर्चियों के आधार पर ही मतदान कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Kundarki By Election: Direct competition between BJP and SP, Chandrashekhar party more effective than BSP
भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह और सपा के रिजवान - फोटो : वीडियो ग्रैब

इसके जवाब में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने सपा पर गलत बयानबाजी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा अपनी हार की आशंका के चलते पुलिस और प्रशासन पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। रामवीर सिंह ने सपा के पिछले कार्यकाल के दौरान मुस्लिम समाज पर दर्ज मुकदमों का जिक्र करते हुए कहा कि जनता का गुस्सा सपा को मुश्किल में डाल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed