कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। सुबह 9 बजे तक कुल 13.61% मतदान दर्ज किया गया। शुरुआती घंटों में ठंड के कारण मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन समय के साथ मतदाताओं में उत्साह बढ़ता दिखा। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।
2 of 8
Kundarki By Election
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
पोलिंग बूथों पर उत्साह
खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर बने पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। सुबह से ही लोग मतदान को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। बूथों पर सुरक्षा के इंतजाम मजबूत रहे, जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
3 of 8
Kundarki By Election
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
चार जोन और 39 सेक्टरों में बंटा क्षेत्र
जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम अनुज सिंह ने बताया कि कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र को चार जोन और 39 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। कुल 225 मतदान केंद्रों पर 436 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 121 बूथ को क्रिटिकल और 2 को बर्नलेबल घोषित किया गया है। इन बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
4 of 8
Kundarki By Election
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
मॉक पोल से हुआ मतदान का शुभारंभ
मतदान प्रक्रिया की शुरुआत मॉक पोल से हुई, जिसमें प्रत्याशियों के प्रतिनिधि और निर्वाचन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चलेगा। निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन अधिकारी ने 20 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
5 of 8
Kundarki By Election
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
सपा उम्मीदवार हाजी रिजवान के आरोप
सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस गांव के अंदर चेक पोस्ट बनाकर लोगों के आधार कार्ड चेक कर रही है, जिससे मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बूथ संख्या 275 पर सपा के पोलिंग एजेंट को तैनात नहीं होने दिया गया।