फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा से हिला...सपा का किला: कुंदरकी में टूट गया 31 साल का रिकॉर्ड, मुस्लिम वोटरों ने आसान कर दी रामवीर की राह

Sat, 23 Nov 2024 04:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 04:50 PM IST
सार

UP Bypoll Election Results 2024: कुंदरकी उपचुनाव में भाजपा के रामवीर सिंह ने सपा के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को 1,44,742 वोटों से हरा दिया। भाजपा को 170,303 वोट जबकि रिजवान को 25,561 वोट मिले। मुस्लिम बहुल सीट पर भाजपा को यह ऐतिहासिक जीत 31 साल बाद मिली है। 

विज्ञापन
Kundarki Election Result 2024: 31 years old record broken Kundarki, Muslim voters made path easy for BJP
भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

कुंदरकी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रचते हुए 31 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भाजपा के रामवीर सिंह ने सपा के मोहम्मद रिजवान को हराकर इस सीट पर भगवा परचम लहराया। यह जीत न केवल रामवीर सिंह के लिए बल्कि भाजपा के लिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि 1993 के बाद यह पहली बार है जब पार्टी को कुंदरकी में जीत मिली है।

Kundarki Election Result 2024: 31 years old record broken Kundarki, Muslim voters made path easy for BJP
मुरादाबाद में समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

1993 के बाद पहली बार जीती भाजपा

कुंदरकी सीट पर भाजपा को पिछली जीत 1993 में मिली थी, जब चंद्र विजय सिंह ने यहां से चुनाव जीता था। इसके बाद से यह सीट सपा और अन्य दलों के प्रभाव में रही। समाजवादी पार्टी का इस क्षेत्र में मजबूत पकड़ थी, लेकिन उपचुनाव में भाजपा ने सपा के गढ़ को हिला दिया।

Kundarki Election Result 2024: 31 years old record broken Kundarki, Muslim voters made path easy for BJP
भाजपा प्रत्याशी समर्थकों से बात करते हुए - फोटो : अमर उजाला

भरोसे की लड़ाई में भाजपा विजयी

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव बदलाव और भरोसे की लड़ाई थी। भाजपा ने न केवल अपने परंपरागत वोट बैंक को मजबूत किया, बल्कि मुस्लिम बहुल बूथों पर भी बढ़त हासिल की। लोकसभा चुनावों की तर्ज पर सपा ने पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) समीकरण साधने का प्रयास किया, लेकिन इसमें वह विफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kundarki Election Result 2024: 31 years old record broken Kundarki, Muslim voters made path easy for BJP
Kundarki by election - फोटो : संवाद

सपा का वर्चस्व टूटा

पिछले पांच विधानसभा चुनावों में सपा ने इस सीट पर चार बार जीत दर्ज की थी। वर्ष 2007 में बसपा के अकबर हुसैन यहां से विजयी हुए थे। लेकिन 2024 के उपचुनाव में भाजपा ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र में एक लाख से अधिक वोटों की बढ़त लेकर इतिहास बना दिया।

विज्ञापन
Kundarki Election Result 2024: 31 years old record broken Kundarki, Muslim voters made path easy for BJP
भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

मुस्लिम मतों में भी सेंध

कुंदरकी विधानसभा में मुस्लिम आबादी 62% है। यह क्षेत्र सपा का परंपरागत गढ़ माना जाता था। भाजपा ने इस चुनाव में मुस्लिम बहुल बूथों पर भी बड़ी बढ़त हासिल की, जो इस जीत को और महत्वपूर्ण बनाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed