फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kundarki By Election: काैन जीतेगा... फैसला होगा कल, मतगणना के लिए 17 टेबल लगाई, इलाके की सुरक्षा की गई कड़ी

Fri, 22 Nov 2024 01:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 22 Nov 2024 01:24 PM IST
सार

कुंदरकी उपचुनाव की मतगणना 23 नवंबर को कृषि उत्पादन मंडी समिति में 17 टेबलों पर होगी। सुरक्षा के तहत केवल प्रत्याशियों के एजेंटों को ही हाल में प्रवेश मिलेगा। पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

विज्ञापन
Kundarki By Election: Who will win... decision will be taken tomorrow, 17 tables set up for counting of votes
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला

कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मतगणना के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति में 17 टेबल लगाई जाएंगी। इनमें एक टेबल रिटर्निंग अफसर की होगी। मतगणना के दौरान दो प्रेक्षक, डीएम और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Kundarki By Election: Who will win... decision will be taken tomorrow, 17 tables set up for counting of votes
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला

जिला उप निर्वाचन अधिकारी गुलाब चंद ने बताया कि 23 नवंबर को मतगणना के लिए ईवीएम के साथ 14 टेबल, दो टेबल पोस्टल बैलेट के लिए और एक टेबल आरओ के लिए टेबल निर्धारित की गई है। प्रत्येक टेबल पर चार चार कर्मचारियों को तैनात किया गया है। रिजर्व में भी कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान 39 सेक्टर मजिस्ट्रेट, चार जोनल मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी तैनात रहेंगे।

Kundarki By Election: Who will win... decision will be taken tomorrow, 17 tables set up for counting of votes
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला

शनिवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। पहले पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से किसी बाहरी व्यक्ति को हाल के अंदर जाने की इजाजत नहीं करेगी। सिर्फ प्रत्याशियों के एजेंट ही अंदर मतगणना पर निगरानी रखेंगे। सभी दलों की शिकायतों की सुनवाई के लिए प्रेक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kundarki By Election: Who will win... decision will be taken tomorrow, 17 tables set up for counting of votes
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला

चरण सिंह चौक से मंडी की ओर नहीं जाएंगे वाहन

पुलिस प्रशासन ने मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दीं। मतगणना के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया जा रहा है। चौधरी चरण सिंह चौक से लेकर मंडी समिति और प्रकाश नगर चौराहे तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। यहां से केवल पास धारक ही अपने वाहन ले जा सकेंगे।

विज्ञापन
Kundarki By Election: Who will win... decision will be taken tomorrow, 17 tables set up for counting of votes
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला

कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बुधवार को मतदान हुआ था। जिसकी मतगणना मंडी समिति में 23 नवंबर को होगी। जिसकी सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। पांच सौ पुलिसकर्मी और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं। पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में पहला आइसोलेशन होगा। जिसमें मतगणना कक्ष आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed