कई महीने से मवेशियों की चोरी से परेशान ग्रामीणों ने मड़िहान थाना क्षेत्र के सुखनई गांव में बीती रात 11 बजे भेड़ चोरी कर भाग रहे पिकअप सवार 11 आरोपियों को पकड़ लिया। सभी की जमकर पिटाई की। सुबह लगभग छह बजे बिना वर्दी के पहुंचे एक कांस्टेबल को भी आरोपियों का सरगना समझकर पिटाई कर दी। पुलिस की गाड़ी पर पथराव भी कर दिया।
एसडीएम और सीओ ने समझाने का प्रयास किया पर ग्रामीणों ने आरोपियों को 12 घंटे तक बंधक बनाए रखा। एएसपी ऑपरेशन मनीष मिश्रा ने आरोपियों को किसी तरह छुड़ाकर अस्पताल पहुंचवाया।
थाना क्षेत्र के सुखनई गांव निवासी प्रेम के बाड़े के पास बुधवार की देर रात दो पिकअप आकर खड़ी हुईं। एक पिकअप पर 20 भेड़ लादकर छह आरोपी भाग गए। दूसरी पिकअप पर छह भेड़ों को लादा गया था। इसी दौरान पशुपालक की नींद खुल गई। शोर मचाने पर 11 आरोपी पिकअप लेकर भागने लगे।
2 of 8
बवाल काट रहे ग्रामीणों को समझाते एएसपी।
- फोटो : संवाद
ग्रामीणों ने पीछा कर दूसरे गांव के लोगों को आरोपियों के बारे में जानकारी दी। रास्ते में ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर के बोल्डर फेंक कर वाहन रोककर आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपियों को लेकर गांव में पहुंचे। वहां बंधक बनाकर ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई की। सुबह आसपास के गांवों के पशुपालक और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।
3 of 8
ग्रामीणों से बातचीत करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
सूचना के बाद सुबह छह बजे मड़िहान थाने की फोर्स पहुंची। बिना वर्दी के पहुंचे कांस्टेबल जितेंद्र यादव ने जैसे ही आरोपियों को पुलिस वैन में बैठाने की कोशिश की, भीड़ ने चोरों का सरगना उनकी भी लात-घूसों से पिटाई कर दी। सूचना पर आसपास के सात थानों की फोर्स पहुंच गई। किसी प्रकार पुलिस कर्मियों ने कांस्टेबल जितेंद्र को भीड़ से निकाला तो लोगों ने पुलिस वैन पर पथराव कर दिया। मड़िहान क्षेत्राधिकारी शिखा भारती ने कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचवाया।
4 of 8
पुलिस वैन को रोककर ग्रामीणों ने किया हंगामा।
- फोटो : संवाद
इसके बाद ग्रामीण और पुलिस प्रशासन आमने-सामने हो गए। ग्रामीणों ने विधायक और डीएम, एसपी को बुलाने की मांग की। पुलिस ने घायल सभी आरोपियों को पुलिस की दो गाड़ियों में बैठा लिया। पुलिस जब आरोपियों को लेकर जाने लगी तो ग्रामीण शोर मचाते हुए गाड़ियों के सामने आ गए। महिलाएं, बच्चे भी पुलिस की गाड़ी के सामने पत्थर लेकर खड़े थे। उपजिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह और सीओ शिखा भारती भीड़ को समझाती रहीं पर लोग नहीं माने। मौके पर पहुंचे एएसपी ऑपरेशन मनीष मिश्रा ने समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग माने।
5 of 8
ग्रामीणों ने मचाया हंगामा।
- फोटो : संवाद
कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
भेड़ चोरी के आरोपियों को बंधक मुक्त करने पहुंचे एएसपी ऑपरेशन के सामने ग्रामीणों ने मड़िहान थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा पर चोरी के मामलों में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में तीन माह में 12 से अधिक चोरियां हुई हैं। पुलिस ने कुछ मामलों में ही प्राथमिकी दर्ज की है। किसी मामले का खुलासा नहीं हो सका। पीड़ितों से पुलिस दुर्व्यवहार करती है।
विशाल पाल ने बताया कि क्षेत्र में तीन महीने से पशु चोरी की घटनाएं हो रही हैं। प्राथमिकी भी दर्ज नहीं होती। पुलिस दुर्व्यवहार करती है। ग्रामीणों ने अपने गांव को पड़री थाने से जोड़ने की मांग की। बताया कि मड़िहान की दूरी 35 किलोमीटर है, तो पड़री थाने की दूरी मात्र 12 किलोमीटर है।
एएसपी ऑपरेशन ने ग्राम प्रधान को सहमति पत्र बनाकर देने के लिए कहा। एएसपी ने अपना मोबाइल नंबर देकर कहा कि अगर थाने पर सुनवाई नहीं होती तो सीधे मुझे समस्या बताएं। कई पीड़ितों ने शिकायती पत्र देकर चोरी का खुलासा करने और हर्जाने की मांग की।