मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय से राहत नहीं मिलने के बाद मंगलवार को स्थानीय महिलाओं और व्यापारियों का आक्रोश खुलकर सामने आया। फैसले के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार आश्वासन दिए गए, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली और अब उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
Meerut: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर फूटा गुस्सा, महिलाओं का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 14 Jul 2026 04:37 PM IST
सार
मेरठ के सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महिलाओं और व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फैसले पर नाराजगी जताई और रोजी-रोटी पर संकट की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन