मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र के हर्रा कस्बे में सोशल मीडिया प्रभावक और सौंदर्य विशेषज्ञ निशा चौहान की हत्या के बाद सोमवार को तेरहवीं की रस्म अदा की गई। गमगीन माहौल में सर्वसमाज के लोगों ने उनके 17 वर्षीय बड़े बेटे देव के सिर पर जिम्मेदारी की पगड़ी बांधी। इस भावुक पल के साथ ही देव के कंधों पर अपने दो छोटे भाई-बहन और परिवार की जिम्मेदारी आ गई।
2 of 5
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ
- फोटो : इंस्टाग्राम
तेरहवीं में छलका बेटे का दर्द
निशा चौहान की हत्या के बाद परिवार अभी भी गहरे सदमे में है। जिस घर में कुछ दिन पहले तक खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। तेरहवीं की रस्म के दौरान देव अपनी मां को याद कर भावुक हो गया। उसके साथ मौजूद छोटे भाई और बहन भी बार-बार मां को याद कर रो पड़े। उपस्थित लोगों ने बच्चों को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
3 of 5
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ
- फोटो : इंस्टाग्राम
तीन जुलाई को हुई थी हत्या
गौरतलब है कि तीन जुलाई को निशा चौहान की उनके पति प्रदीप चौहान ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी ने स्वयं पर भी हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया था। पूरी घटना घर में लगे निगरानी कैमरों में रिकॉर्ड हुई थी। घायल आरोपी का उपचार कराने के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले में निशा के भाई अंकित की तहरीर पर प्रदीप चौहान सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
4 of 5
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ
- फोटो : इंस्टाग्राम
जांच जारी, जेल भेजने की तैयारी
परिजनों ने आरोप लगाया था कि गली में फाटक लगाने के विवाद के बाद हत्या की साजिश रची गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में इस आरोप की पुष्टि करने वाले साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस आरोपी प्रदीप को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।
यह भी पढ़ें: Meerut: अंगूठी गुम हुई तो हैवान बना पति, शीशे के टुकड़े से की पत्नी की हत्या, पुलिस ने चिता से उतरवाया शव
5 of 5
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ
- फोटो : इंस्टाग्राम
महिला आयोग की सदस्य ने परिजनों से की मुलाकात
राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने देव, शुभ, एंजल और अन्य परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बच्चों को न्याय दिलाने और शासन स्तर पर मिलने वाली हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।