फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज विजयदशमी के दिन लांघिए अपनी सीमा, वर्ष भर मिलेगा ये लाभ

Tue, 08 Oct 2019 04:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Oct 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
Vijayadashami 2019: Cross your border on this Dussehra
दशहरा का पर्व - फोटो : dussehra 2019

शायद, ये कम ही लोग जानते होंगे कि विजयादशमी पर सीमाओं को लांघने का बड़ा महत्व है। यदि इस दिन शुभ मुहूर्त में आप अपने शहर की सीमा को लांघते हैं तो वर्ष भर आपकी यात्रा मंगलमय और कष्ट मुक्त होगी। इतना ही नहीं, विजयदशमी ही एक दिन ऐसा होता है, जिस दिन दसों दिशाओं से आशीर्वाद की बारिश होती है। पुराने जमाने में राजा-महाराजा भी सीमाओं को शुभ मुहूर्त में लंघन करने के बाद दूसरे राज्यों पर हमला करते थे। 

Vijayadashami 2019: Cross your border on this Dussehra
दशहरा का पर्व - फोटो : अमर उजाला

प्राच्य विद्या सोसाइटी के निदेशक और ज्योतिषाचार्य डॉ प्रतीक मिश्रपुरी कहते हैं कि शास्त्रों में इसका उल्लेख है। बताया कि विजयादशमी पर सीमा लांघने का बेहद शुभ मुहूर्त माना गया है। हालांकि रावण दहन से पहले भी सीमाओं का लंघन किया जा सकता है। 


 
Vijayadashami 2019: Cross your border on this Dussehra
दशहरा का पर्व - फोटो : pti

बताते हैं कि इस दिन राजा-महाराज पुराने जमाने में एक शहर से दूसरे शहर की सीमा तक जाते थे। फिर अपराजिता मां की पूजा करने के बाद दूसरे राज्यों पर हमला करते थे। अहम ये है कि श्रीराम ने भी रावण का वध करने से पहले सीमा का लंघन शुभ मुहूर्त में किया था और रावण का वध किया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vijayadashami 2019: Cross your border on this Dussehra
दशहरा का पर्व - फोटो : pti

उन्होंने बताया कि सीमा के लंघन के बाद शाम को शनि का पूजन करना चाहिए। इससे साल भर शनि देव की ओर से होने वाले कष्ट कमजोर पड़ जाते हैं। कल्याण और मंगल होता है। परिवार खुशहाल और सुखी रहता है। 

विज्ञापन
Vijayadashami 2019: Cross your border on this Dussehra
दशहरा का पर्व - फोटो : dussehra 2019

ब्रह्मपुरी कालोनी सहारनपुर के श्री बगलामुखी मंदिर के अधिष्ठाता और चंद नगर के ज्योतिषाचार्य अमित भारद्वाज ने बताया कि विजयादशमी अधर्म पर धर्म की जीत के रूप में मनाया जाता है। वाकई में ये बहुत कम लोगों को जानकारी है कि इस दिन वे अपने शहर की सीमा को लांघते हैं तो यात्राएं बेहद मंगलकारी होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed