फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे दो परिवार के 9 लोगों की मौत, तीन घायल

Wed, 11 Apr 2018 11:47 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 11 Apr 2018 11:47 AM IST
Truck and car collision in Shamli, seven people killed, five wounded
शामली में भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा इतना खतरनाक था कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा तीन घायलों का मेरठ जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो परिवार वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। देखिए हादसे की तस्वीरें...

Truck and car collision in Shamli, seven people killed, five wounded
अस्पताल में घायल - फोटो : अमर उजाला

झिंझाना थाना क्षेत्र में उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब दो परिवार स्कार्पियो गाड़ी से वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। यहां मंगलवार तड़के करीब 3 बजे एक स्कार्पियो और ट्रक की भयंकर टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही कार में सवार लोग इधर-उधर बिखर गए और मौके पर पांच लोगों की मौत हो गई।

Truck and car collision in Shamli, seven people killed, five wounded
अस्पताल में घायल - फोटो : अमर उजाला

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को बमुश्किल कार से बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में कराया, जहां उपचार के दौरान चार लोगों ने दम तोड़ दिया। अभी तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Truck and car collision in Shamli, seven people killed, five wounded
अस्पताल में घायल - फोटो : अमर उजाला

यह हादसा उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हुआ। झिंझाना थाना इलाके में मेरठ करनाल हाईवे पर गांव लक्ष्मणपुरा के पास ट्रक और स्कार्पियो की भीषण टक्कर हो गई।

Truck and car collision in Shamli, seven people killed, five wounded
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

इस हादसे में स्कार्पियो सवार नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेरठ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed