वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे दो परिवार के नौ लोगों की एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप घायल हो गए। मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल थे। ये हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा चार लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं तीन लोग जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। देखिए हादसे की भयावह तस्वीरें...
स्कॉर्पियो की हालत देख कांप उठे पुलिस अफसर, खत्म हो गई 9 जिंदगियां, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह दर्दनाक हादसा उत्तर प्रदेश के शामली जिले में मंगलवार तड़के करीब 5 बजे हुआ। झिंझाना थाना क्षेत्र में मेरठ करनाल हाईवे पर गांव लक्ष्मणपुरा के पास ट्रक और स्कॉर्पियो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर भी कार की हालत देख कांप उठे। आप भी तस्वीरें देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि हादसा कितना भयंकर था। हादसे के बाद मौके पर जो भी पहुंचा लाशों को देख कांप उठा।
पढ़ें : दर्दनाक हादसा: दूल्हा बनने जा रहे युवक सहित 2 की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दरअसल, मेरठ के फाजलपुर और पल्लवपुरम से शनिवार को दो परिवार स्कार्पियो गाड़ी से वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने गए थे। मां वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे दोनों परिवार के लिए सोमवार की रात काली रात बनकर आएगी ऐसा उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा। दो परिवार एक ही पल में उजड़ गए।
इस दर्दनाक हादसे में 1. प्रेमवती पत्नी रमेश पल्लवपुरम, 2. संगीता पत्नी राजेन्द्र पल्लवपुरम, 3. हनी पुत्र राजेन्द्र पल्लवपुरम 4. नीतू पत्नी जयकिशन फाजलपुर, 5. सावित्री पत्नी बलवंत सिंह फाजलपुर, 6. जयदेव पुत्र रतन सिंह फाजलपुर, 7. जयराम तेवतिया रोहटा रोड, 8. निधि पत्नी जयकिशन फाजलपुर और 9. जयकिशन पुत्र रतन सिंह फाजलपुर की मौत हो गई। जबकि राजेन्द्र, ओम तथा अपर्णा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शामली से मेरठ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें : Pics: अनियंत्रित होकर खम्भे से टकराई रोडवेज बस, मची चीख-पुकार, दर्जनों यात्री घायल
मोदीपुरम थाना क्षेत्र में पल्लवपुरम के रहने वाले घायल राजेंद्र ने बताया कि हादसे में उनकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त का परिवार भी साथ था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/