नुसरत जहां ने अभिनय के साथ-साथ जैसे ही राजनीति में कदम रखा तो वे उलमा के निशाने पर आ गईं। वहीं दुर्गा अष्टमी के दौरान नुसरत कोलकाता में पूजा-अर्चना कर रही थीं कि देवबंद में बैठे उलमा और धर्मगुरु फिर से आगबबूला हो गए। यहां तक कि नुसरत को नाम बदलने की नसीहत भी दे डाली। आगे जानें आखिर नुसरत जहां पर कब-कब नाराज हुए धर्मगुरु: -
2 of 7
नुसरत जहां
- फोटो : इंस्टाग्राम
सांसद नुसरत को चुनाव नामांकन के दौरान पश्चिमी परिधानों में अपनी सेल्फी लेने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर चारों ओर से सवालों ने घेर लिया। धर्मगुरुओं और देवबंदी उलमा ने इसे इस्लाम के खिलाफ बताते हुए उनकी खूब आलोचना भी की। हालांकि, उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की और फोटो पर उठ रहे विवाद को दरकिनार करते हुए सांसद के रूप में शपथ ली।
3 of 7
नुसरत जहां
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसी दौरान नुसरत उस वक्त सवालों के घेरे में आ गईं जब उनके बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की चर्चा हुई। इस दौरान धर्मगुरुओं ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान भी धर्मगुरुओं ने उनके इस फैसले और गैर इस्लामिक शादी को गलत बताया। हालांकि नुसरत ने किसी विवाद की परवाह न करते हुए निखिल जैन के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी की। उन्होंने अपनी शादी की ढेर सारी तस्वीरें अपने फैन्स के लिए भी शेयर कीं।
4 of 7
नुसरत जहां
- फोटो : social media
संसद में शपथ समारोह के दौरान भी वह देवबंदी उलमाओं के निशाने पर आ गईं। टीएमसी की सांसद नुसरत जहां के साड़ी, सिंदूर और मंगलसूत्र पहनकर शपथ लेने पर धर्मगुरुओं में बहस छिड़ गई। यहां तक कि इस दौरान देवबंदी उलमाओं ने उनके खिलाफ फतवा तक जारी कर डाला।
दुर्गा अष्टमी के दौरान नवदुर्गा पूजा करने के दौरान नुसरत जहां पर मुस्लिम धर्मगुरु फिर एक बार आग बबूला हो गए। नुसरत जहां के दुर्गा पूजा करने को लेकर सोमवार को इत्तेहाद उलमा-ए-हिंद के उपाध्यक्ष मौलाना मुफ़्ती असद कासमी ने कहा कि नुसरत जहां गैर मजहबी काम क्यों कर रही हैं।