फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तंत्र-मंत्र के लिए कब्र से निकाला मासूम बच्ची का शव, देखिए तस्वीरें

Thu, 15 Mar 2018 01:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 15 Mar 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
Tantric verbs are being done on worries in cremation grounds, see photos
तांत्रिक क्रियाएं - फोटो : अमर उजाला

यहां कब्रिस्तान में तंत्र-मंत्र के चलते कब्र से ढाई साल की बच्ची का शव निकाला गया। बच्ची का एक हाथ और एक पैर गायब मिलने से शोर मचा कि हत्या के बाद यहां बच्ची का शव फेंका गया। करीब तीन घंटे बाद शव की शिनाख्त हुई। पुलिस द्वारा बच्ची के परिजनों और लोगों को शांत कर शव को दफनाया गया।



पढ़ें : श्मशान घाट में चिताओं पर की जा रही हैं तांत्रिक क्रियाएं, देखें तस्वीरें

कुत्ते नोंच रहे थे शव 

Tantric verbs are being done on worries in cremation grounds, see photos
तांत्रिक क्रियाएं - फोटो : अमर उजाला

मामला यूपी के मेरठ शहर में लिसाड़ी गेट स्थित बिसाती कब्रिस्तान का है। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम छह बजे कब्रिस्तान में शव मिला था। बच्ची का बायां हाथ और दायां पैर कटा हुआ था। लोगों ने अंदेशा जताया कि हत्या कर बच्ची का शव फेंका गया है। यह वारदात किसी तांत्रिक द्वारा तंत्र-मंत्र की क्रिया करने के लिए की गई है। रात करीब 8:45 बजे शव की पहचान नाबिया पुत्री आसिफ के रूप में हुई। लोगों के हंगामा करने पर सीओ कोतवाली और ब्रह्मपुरी समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस अफसरों ने मामले की जांच कराने की बात कहकर लोगों को शांत किया। 

गंभीरता से जांच होगी

Tantric verbs are being done on worries in cremation grounds, see photos
एसएसपी मंजिल सैनी

एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि कब्र से बच्ची का शव निकालने के मामले की लिसाड़ी गेट पुलिस गंभीरता से जांच करेगी। अगर तंत्र-मंत्र का मामला निकला तो कार्रवाई होगी। कब्रिस्तान में आवारा कुत्ते भी घूमते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tantric verbs are being done on worries in cremation grounds, see photos
तांत्रिक क्रियाएं - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक शाहपीर गेट निवासी आसिफ की बेटी नाबिया की बीमारी के चलते बृहस्पतिवार को मौत हुई थी। बच्ची को मनी कब्रिस्तान इस्लामाबाद में दफनाया था जबकि शव बिसाती कब्रिस्तान में मिला। दोनों कब्रिस्तान आपस में 200 मीटर की दूरी पर हैं। बच्ची के शव को सबसे पहले दस साल के बच्चे शाहवेज ने देखा था। उसकी सूचना पर लोग कब्रिस्तान में पहुंचे। जहां पर बच्ची के शव को कुत्ते नोंच रहे थे।

विज्ञापन

खोखली मिली कब्र 

Tantric verbs are being done on worries in cremation grounds, see photos
तांत्रिक क्रियाएं - फोटो : अमर उजाला

शिनाख्त होने के बाद लोग नाबिया की कब्र देखने मनी कब्रिस्तान इस्लामाबाद पहुंचे। जहां पर कब्र सलामत थी। लोगों ने मिट्टी हटाई तो पता चला कि कब्र से वाकई शव गायब है। कब्र की हालत बता रही थी कि शव को किसी तांत्रिक ने निकाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed