एक कलयुगी पिता ने अपनी मासूम बेटी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अपनी पत्नी को भी मार डाला। मां-बेटी की लहूलुहान हालत में लाश को देखकर हर कोई हैरान रह गया। आगे जानिए पूरा मामला...
2 of 9
मां-बेटी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मामला यूपी के मेरठ जिले का है। बेटा पैदा न होने पर एक युवक ने अपनी पत्नी और पांच साल की बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस हत्याकांड में मृतका के भाई ने आरोपी पति, सास के खिलाफ हत्या जबकि मामा पर साजिश रचने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्यारोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात ममता के मत्थे मढ़ने की कोशिश
3 of 9
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
थाना बहसूमा के प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली थी कि कस्बे के मोहल्ला काकड़ो वाला निवासी अनुज पुत्र पवन के घर के पिछले हिस्से में तालाब के पास घास फूस में अनुज की पत्नी ममता (29 वर्ष) और उसकी पांच वर्षीय बेटी अबनी का खून से लथपथ शव पड़ा है। दोनों का बेरहमी से गला रेता गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो हकीकत सामने आनी शुरू हो गई।
साहब! बहन को करते थे प्रताड़ित
4 of 9
ममता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार मृतका ममता के ससुराल वालों ने खुद ही हंगामा करना शुरू कर दिया। ममता के पति और सास दहाड़े मारकर रोने लगे। दावा करने लगे कि ममता ने पहले बेटी अबनी का गला काटा और फिर खुद गला काटकर जान दे दी। लेकिन यह बात किसी को हजम नहीं हो रही थी। इस बीच ममता के मायके वाले भी पहुंच गए। पुलिस ने मौके की नजाकत को भांपते हुए अनुज व उसकी मां इंद्रेश को हिरासत में ले लिया।
पिता की हत्या की बात कबूली
5 of 9
मां-बेटी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष के अनुसार मृतका के भाई कर्मवीर पुत्र नवाब सिंह निवासी जमालपुर थाना इंचौली ने आरोपी पति अनुज और सास इंद्रेश पत्नी पवन कुमार के खिलाफ धारदार हथियार से हत्या करने व उसके मामा प्रमोद पुत्र महेंद्र पर साजिश रचने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कर्मवीर ने बताया कि उसकी बहन ममता को ससुराल वाले काफी समय से बेटा नहीं होने पर प्रताड़ित करते थे। बेटा ना होने पर ममता पर ताने मारे जाते थे और उसे रास्ते से हटाने की धमकी दी जाती थी। कई बार रिश्तेदारों के बीच बैठक हुई। लेकिन सुधरने के बजाय पति और सास ममता को पीटते थे। आखिरकार ममता और उसकी मासूम बेटी की हत्या तक कर दी गई।