फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जश्न-ए-आजादी: हाथ में तिरंगा और ये अद्भुत प्रस्तुतियां, दिल छू जाएंगी बच्चों की ये तस्वीरें

Wed, 14 Aug 2019 06:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Aug 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
Students are amazing presentations of dance in Maa Tujhe Pranam program of Amar Ujala in Meerut city
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडीटोरियम में अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान इंटर स्कूल ग्रुप डांस प्रतियोगिता हुई। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लेकर देशभक्ति गीतों पर एक से एक प्रस्तुति देकर मौजूद लोगों का मन मोह लिया।

Students are amazing presentations of dance in Maa Tujhe Pranam program of Amar Ujala in Meerut city
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान वंदे मातरम्...जय हिंद... जय भारत। मां तुझे सलाम जैसे देशभक्ति तरानों पर स्कूली छात्र-छात्राओं की नृत्य प्रस्तुतियां देखकर हर कोई देशभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगे के साथ छात्र-छात्राओं ने अद्भुत प्रस्तुतियां दीं। किसी ने सरहद पर तैनात जवानों की जिंदगी से सीधे रुबरू कराया तो किसी ने बेटी भ्रूण हत्या की तस्वीर दिखाकर झकझोर दिया।

Students are amazing presentations of dance in Maa Tujhe Pranam program of Amar Ujala in Meerut city
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

मौका था मंगलवार को चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडीटोरियम में अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान इंटर स्कूल ग्रुप डांस प्रतियोगिता का। इसमें देशभक्ति गीतों पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Students are amazing presentations of dance in Maa Tujhe Pranam program of Amar Ujala in Meerut city
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

फौजी ड्रेस में बच्चों ने मंच पर जवानों के शौर्य को ऐसे पेश किया मानो सीमा पर सीधे जंग हो रही हो। किसी ने नृत्य के माध्यम से एकता की तस्वीर प्रस्तुत की तो किसी ने लोकगीतों की भव्य प्रस्तुति से हर किसी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
Students are amazing presentations of dance in Maa Tujhe Pranam program of Amar Ujala in Meerut city
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

वहीं दर्शकों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने हर प्रस्तुति पर हॉल में तिरंगा लहराकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed