मेरठ में रेड लाइट एरिया बंद होने के बाद पूरे शहर में देह व्यापार का धंधा फैल गया है। शास्त्रीनगर और नैयर पैलेस के बाद अब शहर की पॉश कॉलोनी में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो कमरों से कई महिला और युवकों को आपत्तिजनक हालत में दबोचा है। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-
2 of 8
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
एएचटीयू की टीम ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह जगह बदल-बदलकर देह व्यापार कर रहा था।
3 of 8
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
मुखबिर की सूचना पर मंगलवार दोपहर सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया के निर्देशन में एएचटीयू के प्रभारी बृजेश सिंह ने गंगानगर की एक पॉश कॉलोनी के मकान पर छापा मारा। पुलिस ने दो महिलाओं व एक पुरुष को एक कमरे से तो दूसरे कमरे से एक युवक व एक महिला को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। तलाशी के दौरान कमरों से आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने नाम नरेश पुत्र रूप सिंह निवासी फलावदा और जोगेंद्र पुत्र नत्थूलाल निवासी बरेली बताए। नरेश इस गिरोह का सहयोगी है जो ग्राहक जोगेंद्र को यहां लेकर आया था।
4 of 8
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन चलता था सेक्स रैकेट
पुलिस ने बताया कि एएचटीयू को पहले कसेरूखेड़ा क्षेत्र में किराए के मकान में देह व्यापार की सूचना थी। बाद में पता चला कि यहां से कमरा खाली कर गंगानगर में लिया गया है। यहां लड़कियों के फोटो मोबाइल पर भेजे जाते थे। इसको लेकर गंगानगर में इस गिरोह से कई युवक जुड़े थे। शहर के पॉश इलाकों में ये गिरोह फैला हुआ है।
5 of 8
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
बच्चा रखती थीं हर जगह साथ
जिस मकान में यह छापा मारा गया, उस मकान में 10 माह का बच्चा पुलिस के हाथ लगा। महिलाओं से जब उसके बारे में पूछा गया तो तीनों महिलाएं उसे अपना बताने लगीं। मौके पर जुटे लोग इस खुलासे से खासे हैरान थे। कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें कई बार शक भी हुआ लेकिन बच्चा साथ होने के कारण वह हर बार इन महिलाओं को नजरअंदाज करते रहे। पुलिस के अनुसार यह महिलाएं बच्चा इसीलिए साथ रखतीं थीं, ताकि किसी को शक न हो।