फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूरे गांव में पसरा मातम... एक साथ उठीं छह अर्थियां, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, देखें तस्वीरें

Mon, 16 Sep 2019 07:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 16 Sep 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
Shamli news: Six bodies were cremated in a village of kairana
विलाप करते परिजन और नीचे मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में शामली जनपद के मोहम्मदपुर राई में सोमवार को जब एक साथ छह अर्थियां उठीं तो पूरे गांव में मातम पसर गया। इस दौरान हर किसी की आंखों में आंसू थे और जुबां पर सिर्फ एक ही बात थी कि ये क्या हो गया? पुलिस के अनुसार यमुना नदी में स्नान करते हुए डूबे तीन और युवकों के शव सोमवार को बरामद हो गए। सभी छह परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-

Shamli news: Six bodies were cremated in a village of kairana
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उधर, पूर्व मंत्री और सपा नेता किरणपाल कश्यप ने भी गांव में पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। सभी छह शवों का गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

Shamli news: Six bodies were cremated in a village of kairana
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि रविवार को मलकपुर गांव में गोगा म्हाड़ी पर हुए जागरण के हवन पूजन की राख प्रवाहित करने गए थे। स्नान करते हुए अजय, महेश, अनुज, भारत, रोबिन, विशाल और उसका भाई शुभम यमुना में डूब गए थे। इनमें से खेत पर काम कर रहे ग्रामीणों ने अजय को सकुशल बाहर निकाल लिया था।

यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं दो अर्थियां, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli news: Six bodies were cremated in a village of kairana
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

वहीं शाम तक अनुज, विशाल और भारत के शव पीएसी और गांव के गोताखोरों ने बरामद कर लिए थे। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई थी।

विज्ञापन
Shamli news: Six bodies were cremated in a village of kairana
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

सोमवार सुबह सात बजे गोताखोरों ने शुभम पुत्र वेदप्रकाश, रोबिन पुत्र भोपाल का शव यमुना से बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: एक ही घर से उठीं पांच अर्थियां तो रो पड़ा गांव, उजड़ गया परिवार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed