फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: एक ही घर से उठीं पांच अर्थियां तो रो पड़ा गांव, उजड़ गया परिवार

Sun, 10 Feb 2019 12:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 10 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur: Five people die from a family drinking alcohol
शव - फोटो : अमर उजाला

एक ही परिवार के पांच लोगों की अर्थियां एक साथ उठीं तो हर कोई रो पड़ा। पूरा गांव गमगीन हो गया। गांव के दर्जनों घरों में चूल्हे तक नहीं जले। शराब की लत ने पूरा घर ही बर्बाद कर दिया। जहरीली शराब पीकर भाई भी मौत के आगोश में समा गए, बेटों ने भी मौत की चादर ओढ़ ली। पूरा घर बिखर गया।

Saharanpur: Five people die from a family drinking alcohol
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

ग्राम उमाही कोटा में बल्लूराम के घर में जहरीली शराब ने जमकर तांडव मचाया। शराब की लत ने पूरा परिवार ही उजाड़ डाला। गुरुवार की काली रात में शराब का जो कहर शुरू हुआ तो एक के बाद एक करके मौत की नींद सुलाता चला गया। सबसे पहले बल्लूराम के बेटे पिंटू की मौत हुई। पिंटू कैंसर से भी पीड़ित था।

Saharanpur: Five people die from a family drinking alcohol
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उसके तीन मासूम बच्चे अपने पिता के लिए बिलख रहे थे। कुछ देर ही हुई थी उसे अस्पताल भेजे शुक्रवार दोपहर तक बल्लू की मौत हो गई, जबकि उसके दूसरे बेटे जल सिंह और दो भाई श्यामो एवं राजकुमार अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रहे थे, लेकिन रात होने तक शराब के जहर ने उन्हें भी मौत की नींद सुला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur: Five people die from a family drinking alcohol
शव - फोटो : अमर उजाला

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत ने पूरे गांव को झकझोर डाला। गांव का हर व्यक्ति सिसक उठा। एक के बाद एक करके घर से उनकी अर्थियां उठीं तो पूरा परिवार पुरुषों से लगभग खाली हो गया।

विज्ञापन
Saharanpur: Five people die from a family drinking alcohol
शव - फोटो : अमर उजाला

शराब ने परिवार को लगभग खत्म ही कर दिया। सिर्फ बल्लूराम ही नहीं रामसहाय के भी दो बेटों राजू और राजेश को शराब निगल गई। कोलकी कलां के चाचा नाथीराम और उनके भतीजे गुलाब सिंह, चाचा शीशपाल और उनका भतीजा रीनू कुमार की मौतों ने परिवार को तोड़ दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed