फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ में ताबड़तोड़ छापामारी... पकड़े गए दो मिनी कमेले, भारी मात्रा में मांस बरामद, तस्वीरें

Thu, 15 Oct 2020 06:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 15 Oct 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Police has raid Lisadigate and caught two mini kamleas at Meerut
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को दो मिनी कमेले पकड़े हैं। इन दोनों कमेलों में अवैध पशुओं का कटान धड़ल्ले से चल रहा था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मीट, अवशेष और कटान के औजार बरामद किए हैं। इसके अलावा दो दर्जन से ज्यादा जिंदा पशु पकड़े हैं। पुलिस ने जिंदा पशुओं को कांजी हाउस भेज दिया है। आगे जानिए पूरा अपडेट-

Police has raid Lisadigate and caught two mini kamleas at Meerut
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सीओ कोतवाली ने गुरुवार को चार थानों की पुलिस और आरएएफ को साथ लेकर लिसाड़ीगेट क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने दो मिनी कमेले पकड़े। इन कमेलों से भारी मात्रा में मांस बरामद हुआ है। नगर निगम की टीम ने मीट का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

Police has raid Lisadigate and caught two mini kamleas at Meerut
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के पुराना कमेला रोड स्थित चांद का पुल के पास अहमदनगर गली नंबर एक में मोबीन की डेयरी पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मीट बरामद किया। इसके बाद पुलिस भूरे निवासी श्याम नगर की डेरी पर पहुंची। वहां भी पुलिस ने कटे और जिंदा पशुओं को बरामद किया। संभवत छापामारी की सूचना लीक होने के कारण दोनों डेरियों से सभी आरोपी फरार मिले। पुलिस डेरियों के ताले तोड़कर अंदर पहुंची तो डेरियों पर अवैध रूप से चल रहे मिनी कमेले देखकर पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। इस दौरान पुलिस ने भूरा, मोबीन निवासी श्यामनगर फिरोज व मोहसीन निवासी सराय बहलीम थाना कोतवाली समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police has raid Lisadigate and caught two mini kamleas at Meerut
पुलिस ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को दोनों डेरियों से करीब 30 क्विंटल मीट व कटे पशुओं के अवशेष और दो दर्जन से ज्यादा जिंदा पशु मिले हैं। जिंदा पशुओं को पुलिस ने कांजी हाउस भेजकर नगर निगम की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। इस दौरान फतेउल्लापुर रोड और श्यामनगर रोड पर मीट की सप्लाई न होने के कारण मीट की दुकानें बंद रही। बताया जा रहा है कि लोनी से पशु मेरठ लाए जाते हैं। फिर कटान के बाद मीट को लोनी और मेरठ में सप्लाई किया जा रहा था। सीओ कोतवाली ने बताया कि कटान में संलिप्त सभी लोगों की जांच की जा रही है। इसमें जिसकी भी मिलीभगत मिलती है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Police has raid Lisadigate and caught two mini kamleas at Meerut
पुलिस ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि पिल्लोखड़ी चौकी क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से ये दोनों मिनी कमेले चल रहे थे। पिल्लोखड़ी चौकी क्षेत्र में घर-घर मिनी कमेले चल रहे हैं। वहीं लिसाड़ी गेट क्षेत्र में कटान कराने वाला एक हिस्ट्रीशीटर का भतीजा बताया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed