मेरठ में एक बार फिर से अवैध पशु कटान को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आज लिसाड़ीगेट के कमेला रोड पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को पकड़ लिया और भारी मात्रा में मांस बरामद किया है। वहीं आपको याद होगा कि उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार बनते ही अवैध पशु कटान के खिलाफ अभियान चला था। आगे जानिए पूरा अपडेट-
{"_id":"5f88158c8ebc3e1a2644400f","slug":"meerut-news-police-has-raid-in-kamela-and-recovered-of-animals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीओ ने मारा छापा, कमेले में धड़ल्ले से चल रहा था अवैध पशु कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीओ ने मारा छापा, कमेले में धड़ल्ले से चल रहा था अवैध पशु कटान
Thu, 15 Oct 2020 03:10 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 15 Oct 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मारा छापा
- फोटो : अमर उजाला
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ीगेट में कमेला रोड पर आज सुबह अवैध कटान चल रहा था। इसी दौरान पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को पकड़ लिया। इसके अलावा भारी मात्रा में जिंदा और मरे हुए पशु बरामद किए गए हैं। वहीं इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद भारी संख्या में पुलिसफोर्स को मौके पर बुला लिया गया।
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने आज सुबह कई थानों की पुलिसफोर्स के साथ कमेला रोड पर छापा मारा। छापामारी के दौरान कई आरोपी मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं लिसाड़ीगेट थाना पुलिस की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। बताया गया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपियों को सूचना मिल गई थी। इसलिए वे पहले ही मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिसफोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा लिसाड़ीगेट पुलिस की क्या भूमिका है। इसकी भी जांच कराई जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/