बकरीद पर स्टंटबाजी और हुड़दंग को रोकने में मेरठ पुलिस नाकाम साबित हुई। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्टंटबाजी को देखते पुलिस ने स्पेशल टीम बनाने का दावा किया था। लेकिन वह भी ध्वस्त हो गया। पुलिस स्टंटबाजों को न तो देख पाई और न ही काबू कर पाई। आगे तस्वीरों में देखें आखिर कैसे दिन भर शहर की सड़कों पर चला स्टंटबाजों का हुड़दंग :-
कहां गायब रही स्पेशल टीम पता नही...
2 of 11
हुड़दंग मचाते लड़के
- फोटो : अमर उजाला
बकरीद पर स्टंटबाजी व हुड़दंग की जानकारी पुलिस का पहले से थी। इसको देखते हुए एसएसपी ने एसपी सिटी व देहात को निर्देश दिए थे कि इस बार हुड़दंग नहीं मचना चाहिए। लेकिन पुलिस की स्पेशल टीम शहर में दिखाई तक नहीं दी।
सीटियां बजाई और खूब मचाया उत्पात
3 of 11
हुड़दंग मचाते लड़के
- फोटो : अमर उजाला
बकरीद पर बुधवार को ईदगाह पर नमाज अदा करने के बाद कई युवाओं ने बाइक से स्टंट कर शहर में हुड़दंग मचाया। दिल्ली रोड पर बाइक पर सीटी बजाकर खूब उत्पात मचाया। शॉप्रिक्स और पीवीएस माल समेत कई सिनेमा हॉल में लोगों की भीड़ उमड़ी। यहां पर भी युवा हुड़दंग करते दिखे।
कहां गायब रही स्पेशल टीम
4 of 11
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने दावा किया था कि स्टंटबाजों को रोकने के लिए इस बार स्पेशल टीम का गठन कर दिया गया है। जो स्टंटबाजी के प्वाइंटों पर चेकिंग करेगी। स्टंटबाजों को जेल भेजेगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। पुलिस की स्पेशल टीम कहां रही, इसकी जानकारी खुद पुलिस आधिकारियों को नहीं है।
चेकिंग में खूब दिखे स्टंटबाज
5 of 11
हुड़दंग मचाते लड़के
- फोटो : अमर उजाला
शहर में स्टंटबाजी और हुड़दंग की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने वायरलेस पर शहर में सभी थानेदारों और सीओ को निर्देश दिये कि शाम पांच से रात 12 बजे तक हर चौराहों पर चेकिंग करें। पुलिस की चेकिंग के बाद भी हुड़दंग चलता रहा।