फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में ईद नहीं मना पाए मुस्लिम भाई, दिनभर रहा तनाव, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, देखें तस्वीरें

Wed, 22 Aug 2018 09:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 22 Aug 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
Bijnor,People of Muslim society could not celebrate Eid, and force deployed in city, see photos
फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर में बड़े पशुओं की कुर्बानी करने पर रोक लगाए जाने से गुस्साए शिवाला कलां के ग्रामीणों ने ईद नहीं मनाई। तनाव को लेकर एसपी सिटी भारी पुलिस बल के साथ थाने में डेरा डाले रहे। सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।

Bijnor,People of Muslim society could not celebrate Eid, and force deployed in city, see photos
फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

नूरपुर के गांव शिवाला कलां में पिछले कई दिनों से ईद पर बड़े पशुओं की कुर्बानी को लेकर विवाद चल रहा था। हिंदू पक्ष के लोगों का कहना था कि उनके गांव में कभी भी बड़े पशुओं की कुर्बानी नहीं हुई है। इस बार मुस्लिम समुदाय के लोग नई परंपरा शुरू करना चाहते हैं। हिंदुओं ने प्रशासन से खुले में सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी और बड़े पशुओं कुर्बानी करने पर रोक लगाने की मांग की थी।

Bijnor,People of Muslim society could not celebrate Eid, and force deployed in city, see photos
मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

वहीं मुस्लिम पक्ष का कहना है कि वह पिछले कई वर्षों से गांव में बड़े पशुओं की कुर्बानी करते आ रहे हैं। इस बात को लेकर थाने में दोनों पक्षों की प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन दोनों पक्ष अपनी बात पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor,People of Muslim society could not celebrate Eid, and force deployed in city, see photos
फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को मुस्लिम समाज के लोग सपा नेताओं के साथ बिजनौर जाकर डीएम से मिले थे और गांव में बड़े पशुओं की कुर्बानी की अनुमति मांगी थी। डीएम ने ग्रामीणों को इस मामले की जांच कराने का भरोसा दिलाते हुए गांव में कोई नई परंपरा शुरू न होने देने की बात कही थी। इसके बाद ग्रामीणों ने ईद का त्योहार न मनाने की घोषणा कर दी। बुधवार को मुस्लिमों ने ईद नहीं मनाई। ईदगाह पर नमाज नहीं पढ़ी और न ही कुर्बानी की रस्म अदा की।

विज्ञापन
Bijnor,People of Muslim society could not celebrate Eid, and force deployed in city, see photos
फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही पास के गांव जुझैला, शिवाला खुर्द और आराजी भैंसा के मुस्लिम भी शिवाला कलां में ईदगाह पर आकर नमाज अदा करते थे। विवाद के चलते इन गांवों से भी ग्रामीण ईदगाह पर नमाज पढ़ने नहीं आए। गांव में तनाव को देखते हुए एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, एडीएम विनोद कुमार गौड़, एसडीएम चांदपुर, उमेश मिश्रा, सीओ राजकुमार सिंह भारी पुलिस फोर्स एवं रेपिड एक्शन फोर्स के साथ गांव में डेरा डाले रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed