फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nirbhaya Case: पवन जल्लाद ने तोड़ा दादा-परदादा का रिकॉर्ड, उन्होंने भी नहीं किया था ये काम

Fri, 20 Mar 2020 05:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ 
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ  Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 20 Mar 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
nirbhaya case delhi latest news pawan jallad broke record of grandfather and Great grandfather
पवन जल्लाद ने निर्भया के दोषियों को फांसी देने की इच्छा जाहिर की - फोटो : अमर उजाला
निर्भया के चारों दरिंदों को फांसी देते ही पवन जल्लाद का सपना पूरा हो गया। तिहाड जेल में पवन को दो दिन से जेल प्रशासन द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही थी। पवन जल्लाद का कहना कि यह सपना उसके पिता का था, लेकिन उनको मौका नहीं मिला। 
nirbhaya case delhi latest news pawan jallad broke record of grandfather and Great grandfather
jallad pawan - फोटो : अमर उजाला
उसने अपने दादा कल्लू जल्लाद के साथ फांसी देना सीखा था। फांसी के साथ ही मेरा ही नहीं मेरे दादा और पिता का सपना भी पूरा हो गया। तिहाड जेल में बंद निर्भया के चारों दरिंदों को शुक्रवार सुबह 5:30 बजे फांसी दी गई। 
nirbhaya case delhi latest news pawan jallad broke record of grandfather and Great grandfather
पवन जल्लाद - फोटो : अमर उजाला
पवन जल्लाद का परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी फांसी देता आ रहा है। पवन के अनुसार उनके दादा कल्लू और परदादा लक्ष्मण राम फांसी देते थे। कुख्यात रंगा बिल्ला, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारे सतवंत सिंह व केहर सिंह को कल्लू जल्लाद ने फांसी दी थी। अभी तक पवन के दादा और परदादा ने एक साथ चार लोगों को फांसी नहीं दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
nirbhaya case delhi latest news pawan jallad broke record of grandfather and Great grandfather
पवन जल्लाद - फोटो : अमर उजाला
पवन जल्लाद ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। पवन का दावा है कि साल 1988 में वह अपने दादा के साथ आगरा गया था। जहां एक अपराधी को फांसी दी थी। प्रदेश में पवन एकमात्र जल्लाद है, जिसको तिहाड जेल में निर्भया के दरिंदों को फांसी देने की दो दिन से ट्रेनिंग दी गई थी। 
विज्ञापन
nirbhaya case delhi latest news pawan jallad broke record of grandfather and Great grandfather
पवन जल्लाद - फोटो : अमर उजाला
जेल प्रशासन ने उसे फांसी देने के लिए पूरी तरह से तैयार किया। मेरठ जिला जेल के वरिष्ठ अधीक्षक बीडी पांडेय ने बताया कि तीन दिन पहले ही जल्लाद पवन कुमार को तिहाड जेल भेजा गया था। उसे मेरठ जेल में भी फांसी देने का तरीका सिखाया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed