फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ में सुरक्षा हुई तार- तार, घरों में शुरू हुआ मास्क कारोबार, कमा रहे मोटा मुनाफा

Fri, 20 Mar 2020 12:41 PM IST
कपिल kapil आशुतोष भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
आशुतोष भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Mar 2020 12:41 PM IST
सार

शहर के प्रमुख बाजारों में सर्जिकल मास्क के नाम पर कपड़े के मास्क बेचे जा रहे हैं।

विज्ञापन
Clothes masks are being sold in many markets of Meerut city
श्याम नगर में मास्क बनाती महिला - फोटो : अमर उजाला

मेरठ शहर के प्रमुख बाजारों में सर्जिकल मास्क के नाम पर कपड़े के मास्क बेचे जा रहे हैं। कोरोना के खौफ के बीच मास्क की उपलब्धता में कमी आने पर कुछ व्यापारियों ने घरों में मास्क बनवाकर उसका कारोबार शुरू कर दिया है। कपड़े के मास्क 100 से 150 रुपये में बेच मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है।

Clothes masks are being sold in many markets of Meerut city
मास्क बनाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

शहर के श्यामनगर, किदवई नगर और लिसाड़ी क्षेत्र में घर- घर में महिलाएं ऑर्डर पर कपड़े के मास्क तैयार कर रही हैं। प्रति मास्क उन्हें दस रुपये दिए जाते हैं। शहर के वैली बाजार, लालकुर्ती, सदर, नई सड़क आदि बाजारों में दुकानों पर ये मास्क बिक रहे हैं। कोटला बाजार के कुछ व्यापारी इन महिलाओं से ऑर्डर पर मास्क बनवा रहे हैं। कपड़ों के इन मास्क में न तो मानकों का ध्यान रखा जा रहा है, न ही सैनिटाइजेशन का। ऐसे में ये मास्क कोरोना से ज्यादा खतरनाक हैं।

Clothes masks are being sold in many markets of Meerut city
कपड़े के मास्क - फोटो : अमर उजाला

एन 95 या एन 99 ही कारगर
मानकविहीन मास्क लगाने का फायदा कम नुकसान ज्यादा है। साधारण मास्क हवा को छानता तक नहीं है। ऐसे में शरीर से निकली गंदी हवा वापस सांस में घुलकर अंदर चली जाती है। डाक्टरों के अनुसार एन 95 और एन 99 मास्क ही प्रदूषण आदि श्वास संबंधी बीमारियों से बचाव के लिए कारगर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Clothes masks are being sold in many markets of Meerut city
मास्क बनाती महिला - फोटो : अमर उजाला

शहर में एन 95 की किल्लत
शहर में एन 95 और एन 99 मास्क की भारी किल्लत है। भारी मांग के चलते अब यूज एंड थ्रो मास्क भी तीन गुना ज्यादा दाम में बेचे जा रहे हैं। शहर के दवा बाजार खैरनगर में भी एन 95 और एन 99 मास्क उपलब्ध नहीं हैं। कुछ व्यापारी इन मास्क का स्टॉक तीन से चार गुना दाम पर बेच रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed