मुजफ्फरनगर के बड़ौत मार्ग पर भैसाना गांव में हादसे की वजह रोडवेज की रफ्तार रही। बड़ौत से निकलते ही बस को तेज दौड़ाया गया। बुढ़ाना से निकलते ही चालक ने ईको से आगे निकलने के चक्कर में रफ्तार बढ़ा दी। रफ्तार में रोडवेज जीत गई लेकिन हादसे में दो बाइक पर सवार पांच जिंदगियां हार गई। अपनों का इंतजार कर रहे बेबस परिवार आंसू बहा रहे हैं।
बड़ौत डिपो से मुजफ्फरनगर के लिए रोडवेज बस दोपहर दो बजे 32 यात्रियों को लेकर चली थी। लगभग पौने तीन बजे बस बुढ़ाना पहुंची। अधिकतर सवारियां बुढ़ाना में ही उतर गई थी। यहां से बस में मुजफ्फरनगर के लिए 17 यात्री सवार हुए।
2 of 12
मुजफ्फरनगर में पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतकों के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भैसाना तक पहुंचने में परिचालक ने सात सवारियों के टिकट ही बने थे। इस बीच रोडवेज चालक ने आगे चल रही ईको को ओवरटेक करने के चक्कर में रफ्तार बढ़ा दी। काफी दूर तक रोडवेज और ईको बराबर चलते रहे। बस आगे निकली लेकिन एन वक्त पर सामने की तरफ से आ रही दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसा होते ही जोर का धमाका हुआ। बस में सवार यात्री चीख पुकार मचाने लगे।
3 of 12
बुढ़ाना के भैसाना गांव में हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और इकट्ठे हुए ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भैसाना के अनवार ने बताया कि वह अपनी चारपाई पर बैठे हुए थे। दूर से ही बस अनियंत्रित नजर आई। बाइकों में टक्कर मारने के बाद चालक ने बस को एक साइड में रोका और उतरकर भाग गया। यात्रियों ने बताया कि चालक बड़ौत से ही तेज रफ्तार से चल रहा था। कई बार दूसरे वाहनों से टकराने से भी बचा।
4 of 12
बुढाना में हादसा होने के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी संजय कुमार वर्मा
- फोटो : पुलिस
कांपने लगी सवारियां... मदद के लिए आया भैसाना
हादसे के बाद बस में सवार यात्री कांपने लगे। जोर का धमाका हुआ तो इधर-उधर खड़े लोगों की नजर भी घटनास्थल पर गई। राहगीरों ने अपने वाहन रोक लिए। भैसाना में अपने घरों के पास खड़े लोगों ने शोर मचाया। गांव के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए।
5 of 12
मृतक इदरीस का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस और एंबुलेंस को कॉल की गई। इस बीच चालक बस को रोककर फरार हो गया। बस के यात्री नीचे उतरे। भयावह हादसे से यात्री कांपने लगे। बस की टक्कर से बाइक सवार दूर जाकर गिरे चार