Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...जब सजी दुल्हन का जनाजा देख कांप उठा लोगों का दिल, फोटो देखकर रो पड़ोगे

Tue, 01 May 2018 01:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 01 May 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
murder of Bride at National Highway in meerut, see photos
दुल्हन की हत्या - फोटो : अमर उजाला

घर से खुशी- खुशी बिटिया की डोली उठी, लेकिन परिवार में किसी को क्या पता था कि अगला ही दिन उनके लिए मनहूस होगा। सजी दुल्हन का जनाजा देख लोगों के दिल कांप उठे।



मेरठ में दिल्ली- देहरादून हाईवे पर शुक्रवार रात को दौराला थाना क्षेत्र में लूटपाट के बाद दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक-दूजे के होने से पहले ही 'साथ' बिछड़ गया। शायद कुदरत को ये साथ मंजूर नहीं था, जिससे दोनों के परिवार पर पहाड़ सा टूट पड़ा।

Trending Videos
murder of Bride at National Highway in meerut, see photos
दुल्हन की हत्या - फोटो : अमर उजाला

जहां पहले दिन खुशी- खुशी बिटिया की डोली उठी तो वहीं अगले दिन सजी हुई दुल्हन का जनाजा उठा तो लोगों का दिल दहल उठा। बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा कि शुक्रवार को दुल्हन बनी बिटिया की डोली उठी थी और शनिवार को उसी घर में उसका जनाजा पहुंच गया। बसने से पहले ही परिवार उजड़ गया।

murder of Bride at National Highway in meerut, see photos
ये था शादी का कार्ड - फोटो : अमर उजाला

लाल जोडे़ में बेटी का शव देखकर परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। वहीं, 24 घंटे बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी। इस वारदात से दोनों परिवारों के लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
murder of Bride at National Highway in meerut, see photos
सीटीटीवी में सजी दूल्हा-दुल्हन की कार - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद मसूरी थानाक्षेत्र के नाहल गांव निवासी फरमान की बेटी महविश परवीन की शादी मुजफ्फरनगर के मिमराना रोड निवासी शाहजेब से शुक्रवार को हुई थी। सजी हुई स्विफ्ट कार में दूल्हा शाहजेब और दुल्हन महविश परवीन परिजनों के साथ गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर लौट रहे थे।

विज्ञापन
murder of Bride at National Highway in meerut, see photos
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

वहीं रात करीब 11 बजे हाइवे पर दौराला थाना क्षेत्र के मटौर गांव के सामने बदमाशों ने लूटपाट कर दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दुल्हन का शव नाहल गांव में पहुंचा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed